देवास। बजंरग सेना सगंठन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य भगवा यात्रा निकाली गई। हर बार के मुकाबले इस बार युवाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हुए शहर में सबसे बड़ी यात्रा निकाली। भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए हिदुंत्व एकता के उद्देश एंव धर्म रक्षा के संकल्प के साथ बजंरग सेना संयोजक एव सगंठन संस्थापक उमेश चौधरी के नेत्तृव मे सयाजी द्वार से पंचमुखी हनुमान जी महाआरती के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में हजारों की संख्या में युवा भगवा पताकाएं लहराते हुए, जय श्री राम के उद्घोष एवं डीजे की धून पर नाचते हुए चल रहे थे। जहां-जहां से यात्रा निकली पूरा क्षेत्र भगवामय और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक एवं हिन्दू संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा कालानी बाग हनुमान मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के सफल आयोजन पर आयोजक चौधरी ने समस्त हिन्दू युवा, शासन-प्रशासन एवं इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया का आभार माना।

