देवास में तथास्तु डेंटल क्लीनिक का शुभारंभ विधायक गायत्रीराजे पवार के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन बेहतर डेंटल सुविधाओं के लिए पहुंचने लगे मरीज

  • देवास। निज प्रतिनिधि
    भोपाल और इंदौर में मरीजों को श्रेष्ठ डेंटल सुविधाएं देने वाले तथास्तु डेंटल हॉस्पिटल ने देवास में अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं। गुरूवार को विधायक श्रीमती गायत्री राजे पंवार ने डेंटल हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्यजन गरीमामय आयोजन में मौजूद रहे। इसके साथ ही बेहतर डेंटल सुविधाओं के लिए मरीज यहां पहुंचने लगे हैं।
    तथास्तु सुपरस्पेशलिटी डेंटल हॉस्पिटल की इंदौर और भोपाल में कई ब्रांच हैं। देवास शहर में तथास्तु के आने से मरीजों को दांतों की परेशानियों का बेहतर उपचार मिलने लगा है। हॉस्पिटल की शुरूआत के साथ ही मरीज यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। पहले दिन उपचार करने वाले मरीजों का कहना था कि देवास में इतना बड़ा डेंटल हॉस्पिटल देखकर खुशी मिल रही है। अब हमारे शहर के लोगों को बेहतर डेंटल उपचार के लिए इंदौर नहीं जाना पड़ेगा।
    मरीजों को मिलेंगी अत्याधुनिक सेवाएं
    तथास्तु डेंटल हॉस्पिटल की सीईओ डॉ. करिश्मा प्रधान ने बताया कि मरीजों को अत्याधुनिक डेंटल सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इसमें एडवांस्ड डेंटल चेयर्स, स्टरलाइजर, डिजिटल डेंटल एक्स-रे मशीन, कम्प्यूटरीकृत जांच, रूट कैनाल ट्रीटमेंट, लेजर सिस्टम, कैडकैम, माइक्रोस्कोपिक डेंटिस्ट्री, सिंगल सिटिंग डेंटल इम्प्लांट्स, इन्विजलाइन, अत्याधुनिक जिरक्रोनिया क्राउंस सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। हॉस्पिटल के पास स्वंय की डेंटल लैब, सीबीसीटी व ओपीजी मशीन भी उपलब्ध हैं।
    स्पेशल चाइल्ड और सीनियर सिटिजन सैक्शन
    यहां अत्याधुनिक डेंटल मशीनरी के साथ स्पेशल चाइल्ड सैक्शन और बुजुर्गों के लिए सेपरेट विंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही डेंटल एक्स-रे, डेंटल लैब, डेंटल एंबुलेंस जैसी सेवाएं भी तथास्तु मरीजों को देगा। तथास्तु एनएबीएच और आयुष्मान भारत का अधिकृत डेंटल हॉस्पिटल है।
    महिला सशक्तिकरण का संदेश
    विदित हो कि भोपाल के पूर्व सांसद स्व. केएन प्रधान की पोती डॉ. करिश्मा प्रधान गोल्ड मेडलिस्ट डेंटल सर्जन हैं। वे देश की सबसे कम उम्र की सर्जन हैं जो इंटरनेशनल डेंटल कॉन्फ्रेंस आयोजित करती हैं। तथास्तु डेंटल हॉस्पिटल की खास बात यह है कि यहां डॉ. करिश्मा प्रधान ने डेंटल सर्जन से लेकर स्टाफ में अधिकांश महिला कर्मचारियों की नियुक्ति कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है।