केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में असंगठित श्रमिकों का संवाद कार्यक्रम संपन्न। देवास जिले में श्रमिकों के उत्थान के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है :-केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते


देवास 16 अप्रैल 2022/ असंगठित श्रमिकों का संवाद कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में श्री राजीव खंडेलवाल, एडीएम श्री महेंद्र सिंह कवचे, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, श्रम पदाधिकारी श्री दशरथ सूर्यवंशी, महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र, श्री राजेश यादव , श्री जुगनू गोस्वामी, जनप्रतिनिधिगण, श्रर्मिकगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा गरीबों की चिंता करते है तथा उनके कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित कर रहे हैं । उन्होंने कहा है कि संबल योजना श्रमिक वर्ग के लिए एक वरदान साबित हो रही है। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि श्रमिक जागरूक होकर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें।

केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि देवास जिले में श्रमिक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हुआ है। यह बहुत अच्छी बात है कि जिले के श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी गरीबों को पक्के मकान बन रहे हैं अब गरीब टूटे घर में नहीं रहेंगे सभी के पक्के मकान आवास बनाए जाएंगे। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में भी अच्छा काम हो रहा है । शासन ने 2024 तक पात्र गरीबों को पक्का आवास बनाकर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है ।
केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा प्रदेश के विकास की चिंता करते हैं। इसके लिए वे दिन रात लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन भी शासन को आवश्यक सहयोग देकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जल संरक्षण, पेयजल, बिजली प्रदाय आदि क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। जनता के मन में कोई संसय नहीं हो ।निसंकोच भाव से शासन की योजनाओं का लाभ लेने का प्रयास करें।
कार्यक्रम में श्री राजीव खंडेलवाल ने भी संबोधित किया।

हितग्राहियों को ई-श्रम कार्ड का वितरण किया गया

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को ई-श्रम कार्ड का वितरण किया गया। हितग्राहियों में संतोष बाई, दिव्या चौहान, अनीता मालवीय, अर्पणा परमार सहित अन्य हितग्राही को ई-श्रम कार्ड का वितरण कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में श्रम पदाधिकारी श्री सूर्यवंशी ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।