*देवास शाकिर अली दीप।देवास का औद्योगिक क्षेत्र अवैध गतिविधियों और कारोबार के लिए कुख्यात है। सट्टा-जुआ संचालक पुलिस और दलालों को भरपूर दानदक्षिणा देकर खुद को पावरफुल समझने लगते हैं । अब समाचार कवरेज करने वाले पत्रकारों पर हमला करने वाले अवैध सट्टा-जुआ संचालक खुद को पावरफुल समझ रहे हैः । पत्रकार के साथ अपराधिक तत्वों द्वारा मारपीट की वारदात सामने आने पर पुलिस हरकत में आयी और तत्परता से कार्यवाही करते हुए पत्रकर पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर सार्वजनिक रुप से पीटते हुए जुलूस निकाला तथा अवैध सट्टा-जुआ अड्डे को जेसीबी से ध्वस्त भी कर दिया । इस घटना से प्रेस क्लब सहित अन्य पत्रकारों मे गहरा आक्रोश देखा गया । सभी पत्रकार खुमानसिंह बैस पर हमले की निंदा कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे जिसे पुलिस द्वारा प्रभावी और निष्पक्ष रुप दिया गाया ।
*औद्योगिक थाना क्षैत्र के एक झोपडे में अंक जमाकर सट्टे का अड्डा संचालित किया जा रहा था। वह भी अंक जमाकर ठीक उस प्रकार जैसे ग्राहक चाय पानी या ठंडाई पीने पंहुच रहे हो। झोपडे में बकायदा अंक जमाये गये थे। एक व्यक्ति सट्टा लगाने वाले ग्राहकों से उसके पंसदीदा नम्बर के पैसे वसुल रहा था तो दुसरा व्यक्ति नम्बर लिख रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर पत्रकार खुमानसिंह बैस समाचार कवरेज करने गये थे। इसी दौरान सट्टा संचालित करने वाले असामाजिक तत्वो इमरान,दद्दू और दो अन्यों द्वारा उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई । श्री बैस के साथ बदसलुकी एवं मारपीट की जानकारी जैसे ही* प्रेसजगत में फैली सोशल मीडिया साईटस पर विरोध एवं निंदात्मक स्वर मुखर हो गये। पत्रकारों के बीच आरोपियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की मांग भी उठने लगी । प्राप्त जानकारी अनुसार इस वारदात के संज्ञान में आने पर सांसद एवं विधायक द्वारा भी शीघ्र कार्यवाही को कहा गया। पत्रकार से अभद्रता एवं मारपीट की वारदात को तुल पकड़ते देख औद्योगिक थाना पुलिस तुरंत हरकत में आयी। थाना प्रभारी अनिल शर्मा के निर्देशन में पुलिस बल द्वारा सटोरियों की धरपकड़ कर लाठिया भांजते हुए जुलुस निकालकर थाने लाया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 294/323/427/506/34 में प्रकरण दर्ज किया गया है।
सट्टे के अड्डे पर चला बुलडोजर
औद्योगिक थाना अन्तर्गत जिस झोपड़ी में सट्टा संचालित हो रहा था। पुलिस बल की मौजूदगी में उसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस द्वारा थाने पर भी सटोरियो को जमकर लाठियों का प्रसाद दिया गया। पत्रकार श्री बैस के साथ मारपीट की वारदात को प्रेस जगत एवं संगठनों द्वारा गंभीरता से लेते हुए सटोरियो पर कठोर कार्यवाही की मांग की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा भी शहर के बीचोबीच पत्ती बाजार क्षैत्र में भी सट्टे के अड्डे पर कार्यवाही करते हुए सटोरियो की धरपकड़ की गयी है। गौरतबल है कि पुलिस सटोरियो, जुंआरियों की धरपकड़ करती है। कुछ दिनो बाद जमानत पर छुटकर वह फिर सट्टे, जुंए में लिप्त हो जाते है। सटोरियों, जुंआरियों को राजनैतिक संरक्षण की बात भी अक्सर सामने आती रहती है।
कांग्रेस ने उठाये कानून व्यवस्था पर सवाल, पत्रकार पर हमले की निंदा
शहर कांग्रेस द्वारा शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सटोरियो द्वारा पत्रकार पर किये गये हमले की निंदा की है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद है। कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। इसका मतलब है कि अपराधियो को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर भी अगर हमला होता है तो यह प्रजातंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। कांग्रेस ने मांग की है कि पुलिस कप्तान शीघ्र ही सख्त रवैया अपनाते हुए अपराधियों पर अंकुश लगाये। कांग्रेस नेताओ ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पुलिस नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। गोलियां चलने की घटनाएं ,चलती मोटर साइकिल रोक लडक़ी को उठा ले जाना, हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो जाना, चेन स्नेचिंग की घटनाएं होना किसी से छिपी नहीं है।
इस घटना मे सहयोग और समर्थन देने वालो का आभार पत्रकार खुमानसिंह बैस ने व्यक्त किया है ।

