
देवास। म.प्र. महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल द्वारा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का गठन करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक सज्जन वर्मा की सहमति व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी की अनुशंसा पर देवास की रश्मि मिश्रा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इससे पूर्व श्रीमती मिश्रा जिला शहर कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के रूप में कार्य कर रहीं थीं। श्रीमती मिश्रा के मनोनयन पर इस अवसर पर समस्त कांग्रेस जन, ईष्टमित्रों व हितैषियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, सज्जन सिंह वर्मा व मनोज राजानी के प्रति आभार माना।

