देवास (खुमानसिंह बैस)। नगरीय निकाय चुनाव कि घोषणा होते ही सामान्य महिला महापौर पद के लिए दावेदारों की सक्रियता और चर्चा मे एक नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है और वह नाम है देवास मे भाजपा विधायक के अपराजेय पवार परिवार कि विधायक राजमाता गायत्रीराजे पवार का ।
15 से 20 महापौर दावेदारों मे प्रथम नाम विधायक गायत्रीराजे पवार का है ।
विधायक के रुप मे सर्वमान्य ,सक्रिय और लोकप्रिय गायत्रीराजे पवार के सहयोगी ,समर्थकों की सैना मे सभी वर्ग शामिल होने से इनकी विजय तय मानी जा रहि है । विधायक गायत्रीराजे पवार के साथ मजबूत भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल,विजय पंडित धर्मेंद्र सिंह बैस राजीव खंडेलवाल, मदन कहार और अनेक भाजपा नेताओं ,,महिला नेत्रियों का समर्पित समर्थन है । विधायक गायत्रीराजे पवार पवार वर्तमान मे देवास की सबसे शक्तिशाली महिला विधायक के रुप मे चर्चित हैं । भाजपा को मध्यप्रदेश मे जीवनदान देने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया से निकटता और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का सहयोग भी इनकी शक्ति का बड़ा आधार माना जा सकता है । देवास के मुस्लिम समाज का सहयोग ही विधायक पद पर स्वर्गीय तुकोजीराव पवार को स्थाई करने मे मुख्य भूमिका अदा करता रहा है । सीनियर शहर काजी इरफान एहमद अशरफी पवार राजपरिवार द्वारा मान्य और नियुक्त होकर इन्हें भाजपा का ही प्रवक्ता काजी माना जाता है । काजी इरफान एहमद के चचेरे भाई अन्सार हाथीवाले भी पैलेस और पवार परिवार के समर्पित सेवक हैं । हाथीवाला परिवार और काजी इरफान एहमद द्वारा मुस्लिम संस्थाओं के जरिये किये जाने वाले निरंतर आयोजन ,शहर की अधिकतर मस्जिदों मे हस्तक्षेप सहित प्रमुख मुस्लिम त्यौहारों ,आयोजन के सूत्रधार होने का फायदा भी पवार परिवार को मिलता रहा है और मिलता रहेगा ।
देवास की जनता मे पवार परिवार का जादू सर चढकर बोलता है । समय समय पर पवार परिवार भाजपा के शरद पाचुनकर ,,,राजेन्द्र बापट ,दिलीप बांगर को पराजीत करवाकर अपनी शक्ति प्रमाणित कर चुका है । इस समय अल्पसंख्यक मोर्चा का समर्थन भी पवार परिवार के पावर मे शामिल है । अगर विधायक पवार महापौर का चुनाव लड़ेगी तो उनकी जीत तय है । बस आवश्यकता है विधायक की सहमति की ।

