
देवास ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा देवास से पूर्व अनुमानित गीता दुर्गेश अग्रवाल को अपना अधिकृत महापौर प्रत्याशी घोषित कर देने के बाद अब चर्चा यह है कि मुकाबला दमदार है ।
देवास विधायक गायत्रीराजे पवार की पहली पसंद गीता दुर्गेश अग्रवाल को टिकट मिलने से भाजपा मे जश्न का माहौल है । भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ और समर्पित पदाधिकारियों ने भी इस घोषणा और चयन पर प्रसन्नता प्रकट की है । भाजपा के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी और पवार परिवार के विश्वसनीय दुर्गेश अग्रवाल को स्वर्गीय विधायक देवास राजपरिवार के महाराज तुकोजीराव पवार के प्रति समर्पण का पुरस्कार उनकी सरल गृहणी पत्नि गीता अग्रवाल को महापौर प्रत्याशी के टिकट के रुप मे मिलना बताया जा रहा है । इस घोषणा से कुछ दावेदारों मे मायूसी और नाराजगी भी देखी जा रही है । कांग्रेस मे भी महापौर की अधिकृत घोषित प्रत्याशी विनोदिनी रमेश व्यास को लेकर असंतोष और बगावत देखी ज रही है तो ब्राह्मण समाज और कांग्रेसी सहयोग,समर्थन के दावे भी कर रहे हैं । जनता का कहना है कि कांग्रेस भाजपा दोनो की महापौर प्रत्याशी सीधीसाधी घरेलु महिलाएंं हैं और उनके पतियों की पार्टी सेवा के कारण टिकट दिया गया है । कांग्रेसी महापौर बनी तो उन्हें देवास कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ,विधायक सज्जनसिंह वर्मा और बीमा एजेन्ट पति रमेश व्यास सहित उनके मित्रों के अनुसार कार्य करना पडेगा । और गीता अग्रवाल महापौर बनती हैं तब उन्हें विधायक गायत्री राजे पवार और पति दुर्गेश अग्रवाल के अनुसार चलना होगा । इस बीच कोई तीसरी दमदार दावेदार मैदान मे आती हैं तब परिणाम पलट भी सकता है । अभी तो दुर्गेश अग्रवाल और विधायक गायत्रीराजे पवार सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल को बधाईयां दी जा रही हैं और अग्रवाल समर्थक बड़ी जीत की बात कर रहे हैं ।

