आयुर्वेदिक औषधालय क्षिप्रा में योग दिवस मनाया गया । आयुर्वेदिक औषधालय क्षिप्रा में योग दिवस मनाया गया ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय एच डब्ल्यू सी क्षिप्रा में योग के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण जनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें पंडित मनोज मिश्रा जी देवास से तथा औषधालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी जिनमे डॉक्टर सुभाष चंद्र भार्गव आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ रीना पंचोली सी एच ओ, श्रीमती नीता बक्शी, श्रीमती उमा देवी गुप्ता, तथा गांव के श्री रमेश गोयल, लोकेंद्र प्रसाद राठौर, नवल सिंह दरबार, युवराज पटेल, गौतम चौधरी, आदि लोगों ने भाग लिया तथा श्री कांतिलाल चौधरी योगा सहायक ने सभी को योग करवाया। इस अवसर पर डॉ भार्गव ने बताया की औषधालय में रोज प्रातः योगा का आयोजन किया जाता है जिसमें गांव के लोग रोज आते हैं और योगा सीख रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं और भी गांव के लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे और योग को अपने जीवन में उतारे। कई जीर्ण व्याधिया होती है जैसे कि थायराइड की समस्या आज मुख्य समस्या में गिनी जा रही है शुगर की बीमारी, उच्च रक्तचाप इस तरह की कई बीमारियों में योग से काफी हद तक लाभ प्राप्त होता है इसलिए सभी लोगों को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए जिससे कि इन जटिल और असाध्य व्याधियों से बचा जा सके।