भाजपा प्रत्याशी गीता अग्रवाल ने बिलावली शिव मंदिर में दर्शन कर की जनसम्पर्क की शुरुआत


देवास। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल, ने महाराज विक्रम सिंह पवार एवं वार्ड 1 के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह मकवाना के साथ बिलावली स्थित शिव मंदिर पर पूजा अर्चना कर जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की। वार्ड 1 में घर-घर जाकर मतदाताओं से आर्शिवाद प्राप्त किया। उसके पश्चात वार्ड नम्बर 2 में श्रीमती रितिका विनय सांगते एवं वार्ड नम्बर 3 में उषा शम्भू अग्रवाल के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से नगर निगम चुनाव में भाजपा को बहुमत से जिताने की अपील की।