देवास भाजपा करेगी शहर का चहुंमुखी विकास, पत्रकार वार्ता में जारी किया नगर निगम का घोषणा पत्र


देवास। भारतीय जनता पार्टी देवास शहर का चहुमुखी विकास करेगी। पार्टी के प्रत्याशी पूर्व की तरह शहर के विभिन्न विकास कार्यों को दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ाएंगे और नई योजनाओं के माध्यम से शहर का संपूर्ण विकास करेंगे। यह बात देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने पत्रकार वार्ता में भाजपा का घोषणा पत्र जारी करते हुए कही। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक गायत्री राजे पवार, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा आदि ने भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसके साथ ही चुनाव को लेकर पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर भी पत्रकारों से चर्चा की। जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि भाजपा आगामी दिनों में जनसंपर्क महा अभियान, नगर विजय सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। आज होने वाली प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई।