कराओके क्लब देवास में मनाया सुरीला संगीत उत्सव*

मां चामुण्डा की पावन धरा और विश्विख्यात गायक कुमार गंधर्व जी की नगरी में
कराओके क्लब देवास के द्वारा एक शानदार सांगीतिक स्वर संध्या कार्यक्रम का मासिक पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे देवास और इंदौर के 20 गायक कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार सोलो और ड्यूट,सदाबहार गीतो की प्रस्तुतियां दी गई ,जिन्हे सुनकर उपस्थित श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए ओर झूमने से अपने आप को रोक नही पाए।क्लब प्रमुख अजय सोलंकी गुरूजी ने बताया कि ये सांगीतिक आयोजन देवास के रॉयल पैलेस होटल में आयोजित हुआ,कार्यक्रम की शरूआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। बाल कलाकारों विराज और विहान ने भी अपनी नृत्य कला से सबका मन मोह लिया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप सुनिल मालवीय,अजय अर्थ,वरिष्ठ पत्रकार एवं गायक मोहन दादा वर्मा,पत्रकार खुमान सिंह बैंस,जैनेन्द्र सिंह पंवार,सुरेन्द्र पांडे,नवीन पुरोहित,शक्ति ठाकुर, प्रवीणराज सहगल,मुकेश मालवीय,गौरव मालवीय,नेहरू युवा केंद्र के अनिल जैन,देवास म्यूजिकल के धर्मेंद्र रेनीवाल,साधना श्रीवास्तव,पूजा साहू, छाया सोनोने,शिल्पी अग्निहोत्री, प्रीति चौधरी,दीप्ति निगम द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। पचास से ज्यादा संगीत प्रेमियों ने कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया एवं गीत संगीत का लुत्फ उठाया।कार्यक्रम में कराओके क्लब देवास की वरिष्ठ गायिका साधना श्रीवास्तव का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया l कराओके क्लब सदैव नए और प्रतिभाशाली गायकों को मंच देने का कार्य करता है, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके । कार्यक्रम का संचालन अजय सोलंकी गुरुजी ने किया ,एवं आभार मोहन वर्मा जी माना।