घर-घर कर रहे हैं मतदाता स्वागत
बागली – बागली नगर परिषद में सभी 15 वार्ड में प्रत्याशियों द्वारा प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। बागली नगर पंचायत अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसके चलते महिला प्रत्याशियों वाले वार्ड अधिक चर्चा में है। उन्हीं में शामिल वार्ड क्रमांक 2 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में, आरती विपिन शिवहरे ने मतदाताओं की मंशा पर दलगत राजनीति से परे होकर निर्दलीय रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। बागली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 की निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती आरती विपिन शिवहरे का वार्ड में सघन प्रचार चल रहा है। प्रचार के दौरान मतदाताओ के द्वारा श्रीमती आरती विपिन शिवहरे आशीर्वाद देते हुए कह रहे हैं, कि आपके द्वारा करवाए गए निस्वार्थ कार्य एवं कोरोना का हाल में दिए गए सहयोग के चलते आपको भारी मतों से जीता कर पार्षद के रूप में बागली नगर परिषद पहुंचाएंगे। वहीं अन्य वार्ड में भी प्रत्याशी अपने-अपने हिसाब से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वार्ड क्रमांक 2 के मतदाता कालू गोस्वामी ने बताया कि चुनाव में वाहनों की बजाए घर-घर प्रचार करना ज्यादा सार्थक साबित हो रहा है। लोगों का समर्थन लेने के साथ-साथ मतदाता प्रत्याशियों को अपनी परेशानी भी बता रहे हैं। इस बार अधिकतर वार्ड दलगत राजनीति की बजाए संबंध राजनीति को जिताने के पक्षधर है। शंकर मंदिर पाल पर सुंदर बगीचे में घूमने आने वाले नागरिक तालाब के सौंदर्यकरण को निहारते हुए कह रहे हैं। कि ऐसे कार्य करने वाले लोगों को और जिन्होंने कोरोना काल में निस्वार्थ सेवा की है। उन लोगों को अध्यक्ष पद जैसे गरिमामय पद पर काबिज होना चाहिए। गौरतलब है कि देवास जिले का एकमात्र तालाब पाल बगीचा जहां पर बुजुर्गों को बैठने के लिए 50 से अधिक बैठक कुर्सी लगाई गई है। और पैदल घूमने के लिए बेहतर रास्ता बनाया गया है । यह सब एक व्यक्ति की इच्क्षा शक्ति और जन सहयोग से बनाया जिसका लोग भरपूर लाभ ले रहे हैं।

