वार्ड 29 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सपना अजय पंडित को मिल रहा है सर्वसमाज का समर्थन, विधायक राजे के साथ काफिले के रूप में परिवर्तित हुआ जनसंपर्क ।नगर निगम चुनाव में जनसंपर्क के दौरान भाजपा को सर्व समाज का समर्थन हासिल हो रहा है। मतदाताओं में भी उत्साह का वातावरण है। यह उत्साह वार्ड क्रमांक 29 मे भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल एवं पार्षद पद के लिये सपना अजय पंडित के जनसंपर्क के दौरान चरम पर नजर आ रहा है। वार्ड 29 में हर समाज के मतदाता विधायक गायत्री राजे पवार , महापौर प्रत्याशी एवं समस्त भाजपा नेताओं का उल्लास-उमंग के साथ अभिनंदन किया ।जनसंपर्क के दौरान जगह जगह विधायक राजे का स्वागत विभिन्न मंचो से किया गया। विधायक राजे एव महापौर प्रत्याशी गीता दूर्गेश अग्रवाल व वर्द 29 से भाजपा से पार्षद प्रत्याशी सपना अजय पण्डित का भव्य आतिश बाजी कर स्वगत किया गया ओर कई स्थानो पर विधायक राजे को मिठाई लड्डू व फलो से भी तो ल कर सम्मान किया गया । विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि अब आपको विकास के लिए भाजपा का महापौर व भाजपा के पार्षदों को विजय दिलाना है। हम विकास कार्यों के लिए कृत संकल्पित हैं। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में वार्ड के रहवासी भी साथ थे। रहवासियों के साथ होने से यह जनसंपर्क एक लंबे काफिले में परिवर्तित हो गया। भाजपा प्रत्याशी व भाजपा नेताओं का वार्ड में लगभग हर घर पर पुष्पहार पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया।वार्ड 29 मे जन्सपर्क के दौरान मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता विजय पंडित, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा , अशोक गोस्वामी, पूर्व पार्षद अजय पंडित , अंकित शर्मा , खलील क़ुरेशी , राकेश पवार एवं वार्ड के समस्त मतदाता जनो के साथ बड़ी संख्या मे युवा जनसंपर्क के दौरान उपस्थित रहे ।

