इस बार जनता चुनेगी AAP का महापौर – शहनाज़ हिन्दुस्तानी AAP का महापौर बना तो भ्रष्टाचारियों की खैर नही – चाना ज्ञानेश

प्रेस नोट:
Heading

मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव जैसे जैसे निकट आ रहे तो सभी पार्टियों का प्रचार – प्रसार ज़ोरों पर है । सभी पार्टियां अपने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है । इसी कड़ी में देवास नगर निगम नगर पालिका परिषद के प्रत्याशी भी अपनी अपनी पार्टी के अपने अपने राष्ट्रीय स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है जिसके अंतर्गत आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी इंजीनियर चाना ज्ञानेश के समर्थन में दिल्ली से आप के स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी भी विगत 3 दिनों से देवास में प्रचार कर रहे हैं जिसके अंतर्गत कल उन्होंने महापौर प्रत्याशी चाना ज्ञानेश के साथ वार्ड 17 और वार्ड 45 के प्रत्याशियों के समर्थन में कई जनसभाएं की जिसमें महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशी दोनों के समर्थन में वोट मांगे गए ! । पब्लिक का रुझान आम आदमी पार्टी की तरफ झुकता हुआ नजर आया । पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहनाज़ हिन्दुस्तानी ने कहा कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए आमूलचूल परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी ने जो दिल्ली में प्रयास किए वैसे ही प्रयास देवास में भी किए जाएंगे ।और मुख्यतः आम जनता जिन भ्रष्ट व्यवस्थाओं से त्रस्त है उसके अंतर्गत आम आदमी पार्टी का महापौर बनने के पश्चात गरीब जनता के हाउस टैक्स माफ किए जाएंगे और कमर्शियल टैक्स हाफ किए जाएंगे । एक सवाल के जवाब में शहनाज़ हिंदुस्तानी ने बताया की हर 5 साल में बीजेपी और कांग्रेस सिर्फ नाली और सड़क के मुद्दे लेकर के जनता के बीच में आती है लेकिन वर्तमान में इंद्र देवता की मेहरबानी से उनका असली चेहरा भी सामने आ गया और मात्र 1 घंटे की बारिश में पूरा देवास जलमग्न हो गया बस्तियों में पानी भर गया जहां सड़क होनी चाहिए थी वहां तालाब बन गए इसी दुर्दशा को सुधारने की नीयत से हम लोग मध्यप्रदेश में और खासतौर से देवास में जनता के हितों के लिए महापौर का प्रत्याशी उतार रहे हैं जिसकी जीत निश्चित है । महापौर प्रत्याशी चाना ज्ञानेश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जनता इन दोनों पार्टियों के द्वारा बारी बारी से लूटे जाने से त्रस्त है और दोनों ही पार्टियां एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं । अगर कांग्रेस को वोट दें तो जीतने के बाद बीजेपी के हाथों बिक जाती जी और उसकी गोदी में बैठकर बीजेपी की सरकार बनवा देती है और जब बीजेपी थोड़ी कमजोर लगने लगती है बीजेपी के लोग अंदर से सपोर्ट करके उसकी सरकार बनवा देते हैं । जब चाना ज्ञानेश से पूछा गया कि आप सत्ता में आए तो जनता के लिए क्या काम करेंगे तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 24 घंटे एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा । महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा दी जाएगी । हर 3 महीने में जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु जनता मेला व जनता की अदालत नाम से कार्यक्रम चलाया जाएगा जहां महापौर सहित समस्त अधिकारी भी उपस्थित ररहेंगे। रिश्वतखोरी और कमीशन मांगने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी । सभी योजनाओं का समाचार पत्रों में की जानकारी दी जाएगी एवं विज्ञापन भी दिया जाएगा ।ठेकेदारी प्रथा में मजदूरों के शोषण को लेकर उस पर सख्त कदम उठाए जाएंगे । विद्युत मंडल से जो कर्मचारी कार्यमुक्त हुए हैं उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा । जिन छोटी-छोटी समस्याओं से जनता परेशान रहती है उसके अंतर्गत पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी सभी बस्तियों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी और सभी जगह अच्छी सड़कें अच्छी नालियों का निर्माण किया जाएगा बहुत बड़ी संख्या में पर्यावरण को स्वस्थ एवं शुद्ध बनाने के लिए भारी संख्या में वृक्षारोपण किया जाएगा । अगर पशु बीमार हो जाते हैं या मर जाते हैं तो उनके लिए अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी। पशुओं के पीने के पानी की व्यवस्था भी की जाएगी । हाट बाजार में जो सब्जी बेचने वाले होते हैं उनके लिए जो सुविधाजनक स्थान है वह मुहैया कराया जाएगा ताकि ट्रैफिक की समस्या से बचा जा सके । एक सवाल के जवाब में शहनाज़ हिन्दुस्तानी ने कहा कि कुल मिलाकर दोनों पार्टियां यह चाहती हैं कि उन दोनों में से कोई भी सत्ता में आए लेकिन आम आदमी पार्टी नहीं आनी चाहिए क्योंकि अगर आम पार्टी आ गई तो दोनों के काले चिट्ठे बाहर आ जाएंगे और जनता के सामने उनका नकाब उतर जाएगा और उनके विगत वर्षों में किए गए पापों की सजा उनको ज़रूर मिलेगी । फिलहाल देखा जाए तो देवास में त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है सभी पार्टियां अपने अपने वोट बैंक को संभालने में लगी हुई है लेकिन पहली बार आम आदमी पार्टी महापौर के चुनाव में दम दिखा रही है जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस में खलबली मची हुई है । यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि जीत किसकी होगी लेकिन यह तय है कि इस बार 13 जुलाई को होने वाला निगम का चुनाव बहुत ही रोचक होने जा रहा है ।