देवास। नगरीय निकाय चुनाव अपने अंतिम दौर में है। हर पार्टी द्वारा सतत रूप से जनसम्पर्क किए जा रहे है। इसी के अंतर्गत देवास शहर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विनोदिनी रमेश व्यास के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व उनके समर्थक शहर के हर वार्डो में घर-घर जाकर धुआंधार जनसम्पर्क में लगे है। शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 37, 41 और 35 में बरसते पानी में मप्र कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्टी की दमदार नेत्री नूरी खान ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी उपस्थित थे। नुरी खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हर गरीब, मजदूर व हर वर्ग की पार्टी है। हमारा इससे पुराना नाता है। इसलिए आप सब सोच समझकर वोट करे और कांग्रेस के जनप्रतिनिधि को चुने। भाजपा सरकार में शहर का विकास नहीं विनाश हुआ है। हमे शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित करना है तो वार्डो में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी एवं कांग्रेस महापौर प्रत्याशी को चुने। नुक्कड़ सभा को श्री राजानी ने भी संबंधित किया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद प्रत्याशी नवीन सोलंकी, 37 से श्रीमती वर्षा कहार, 41 से हुसना बी अय्युब भारती, अकरम शेख तृप्ति, प्रमोद सुमन, जयप्रकाश मालवीय, संतोष गौड़, रफिक शाह, युसूफ अली, फईम भाई, हाजी समीर, हाजी मोहम्मद, मुबारिक भाई, इशाक बाबा सहित बड़ी संख्या वार्डवासी एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे।

