कांग्रेस ने 50 साल राज किया, लेकिन विकास नहीं किया, आंतक फैलाने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा


माँ तुलजा भवानी, चामुण्डा माता की नगरी देवास को सुंदर शहर बनाएंगे-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
देवास। कांर्ग्रेस ने 50 साल तक राज किया, लेकिन कभी विकास कार्य नहीं किए हैं। हमारी सरकार में विकास की गाथा लिखी गई है। हमने कई विकास कार्य किए हैं। देवास में गत 1 माह में हमने 900 करोड़ रूपए के विकास कार्य किए हैं। आप भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती गीता अग्रवाल को भारी बहुमत से विजय बना दें हम और भी विकास कार्य करेंगे। भाजपा ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उसे पूरा करेंगे। उक्त बातें जवाहर चौक के मंच से आमसभा को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहे, उन्होनें कहा कि पैकी प्लॉट की समस्या आज से समाप्त की जाती है।
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान की आमसभा जवाहर चौक में संपन्न हुई। इससे पूर्व वे हेलीपेड पर आए वहां से रोड़ शो निकाला गया जो एरीना के सामने होते हुए गायत्री शक्ती पीठ, गजरा गियर्स चौराहा, गीता भवन, नूतन स्कूल, लालगेट, जबरेश्वर, गुरूद्वारा, मंडी धर्मशाला से सभा स्थल जवाहर चौक पहुंचा। सभा स्थल पर स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल ने दिया। श्री खण्डेेलवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी विकास कर रही है। उन्होनें कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास की गाथा लिखी है, हम उन्हीं के आदर्शों पर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि आज देश विकास कर रहा है, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर में विकास करने के लिए सौगातें दी है। कई योजनाएं क्रियान्वित हो चुकी है और कई योजनाएं जल्द ही शहर में आएंगी। उन्होनें कहा कि भाजपा का महापौर बहुत जरूरी है देवास में इतिहास लिख देंगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 50 वर्षों तक राज किया है। कमलनाथ की 15 माह की सरकार में सभी योजनाएं बंद कर दी गई थी। जिन्हें हमने पुनः शुरू किया है। उन्होनें कहा कि कमलनाथ पैसा नहीं देते थे। उन्होनें कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, चाहे भूमाफिया हो, महिलाओं के साथ अपराध करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होनें कहा कि पूरे प्रदेश में हमने 21 हजार एकड़ भूमि जिसकी किमत लगभग 15 हजार करोड़ है उसे हमने माफियाओं से छीना है और अब उस भूमि को हम गरीबों को देंगे। जिससे वह गरीब अपना खुद का घर बना सकेगा। आंतक फैलाने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होनें कहा कि संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) में सभी संकल्प को वे पूरा करेंगे। उन्होनें कहा कि माँ तुलजा भवानी, चामुण्डा माता की नगरी देवास को सुंदर शहर बनाएंगे। शहर में कॉरिडोर बनेगा, एयरपोर्ट आएगा, विकास का इंजिन बनेगा। कांग्रेस ने तो भ्रष्टाचार किया है। गरीब को पट्टे का मालिक बनाया जाएगा। उन्होनें कहा कि भाजपा के शासन में गरीबों को कोविड के दौरान फ्री राशन दिया है, लेकिन कांग्रेस ने कभी फ्री राशन नहीं दिया। देवास एक परिवार की तरह लगता है उन्होनें कहा कि आज देवास आकर लगता है कि शहर विकास कर रहा है, उन्होनें मतदाताओं से कहा कि महापौर प्रत्याशी श्रीमती गीता अग्रवाल व पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए वे गर्व से वोट मांग रहे हैं। उन्होनें मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आप भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाए।
इस दौरान मंच पर देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, नगरी निकाय चुनाव प्रभारी पंकज जोशी, संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विधायक गायत्री राजे पवार, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, देवास महाराज विक्रम सिंह पवार, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, नरेंद्र सिंह राजपूत, बहादुर मुकाती, रायसिंह सेंधव, नंदकिशोर पाटीदार, सुभाष शर्मा, शरद पाचुनकर, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी मोर्चे के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि श्री शशिकांत यादव ने किया व आभार दुर्गेश अग्रवाल ने माना।  
   
उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने दी।