राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन (NYSF), मध्यप्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (MPYSA) एवं देवास योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टीविंग्स अकैडमी के द्वारा रविवार को खातेगांव मैं किया गया!
आयोजन समिति के मुख्य प्रभारी नवीन वर्मा शिवम यादव ने बताया कि 50 खिलाड़ीयो ने भाग लिया और 30 खिलाड़ियों का सिलेक्शन किया गया इस प्रतियोगिता में बालक / बालिका वर्ग में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिद्मिक पेयर में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर गर्ल्स एंड बॉयस श्रेणी में प्रतियोगियों को अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला! सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र के साथ ही विजेताओं को एवं निर्णायक को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए
मुख्य अतिथि में नगर अध्यक्ष श्रीमती सारिका नंदू चौधरी तहसीलदार राजेश गुहा पार्षद अजय बिश्नोई मनोज उपाध्याय और देवास योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंत जोशी सचिव हजारी लाल जाट अपर्णा जोशी स्पेशल क्राइम ब्रांच मुंबई, मध्य प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अजय वक्तारिया,
आयोजनकरता बालकृष्ण यादव, गणेश यादव, शिव पवार, किरण राठौर, गजानंद यादव, नीलेश यादव, लालू यादव एवं (मुख्य निर्णायक – अंकित यादव, आयुषी तिवारी ने निर्णायक के रूप में भूमिका निभाई,
और यह चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता भोपाल मैं भाग लेंगे!

