शिक्षक को मिले सम्मान से बच्चे, स्कूल और समाज भी होता है सम्मानित- कलेक्टर शुक्ला


देवास। किसी शिक्षक को यदि उसके कामों के लिए सम्मानित किया जाता है तो यह सम्मान उस शिक्षक के साथ उसके द्वारा पढ़ाये जाने वाले बच्चों, उसके स्कूल और समाज का भी सम्मान होता है । गांवों में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे शिक्षकों को सम्मानित करते हुए मुझे दिली खुशी है। यह बात जिलाधीश चंद्रमौली शुक्ला ने आज एक्ट-ईव फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिक्षा गौरव सम्मान में मुख्य अतिथि के रूप में कही। शिक्षा गौरव सम्मान का यह कार्यक्रम एक्ट-ईव एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा रविवार को आयोजित किया था जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 25 से अधिक उत्कृष्ट एवं आदर्श शिक्षकों को जिलाधीश द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के विशेष अतिथि समाजसेवी प्रवेश अग्रवाल तथा निगम सभापति रवि जैन थे । विशेष अतिथि प्रवेश अग्रवाल और रवि जैन ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह बात काबिले गौर तथा काबिले तारीफ है कि संस्था ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित कर रही है ।
संस्था अध्यक्ष मोहन वर्मा तथा सचिव किशोर असनानी ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों के सम्मान का यह दूसरा वर्ष था। कार्यक्रम में विभिन्न संकूलों के 25 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का स्वागत अमल बेरा,संजय पाटिल तथा मुकेश तिवारी ने किया। पश्चात जिलाधीश शुक्ला ने 25 से अधिक शिक्षकों को शॉल,श्रीफल,गीताजी,सम्मान पत्र एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित किया। जिलाधीश के हाथों सम्मानित होकर शिक्षक अभिभूत थे। कार्यक्रम संयोजक मुकेश तिवारी व किशोर कनासे ने बताया कि अतिथियों को स्मृति चिन्ह योगेंद्रसिंह चावड़ा, प्रदीप शर्मा एवं सोहनसिंह पवार द्वारा प्रदान किये गए। संचालन किशोर असनानी ने किया व आभार मुकेश तिवारी ने माना।
शिक्षा गौरव सम्मान से ये हुए सम्मानित –
रमेशचंद्र सोनी, किशोर कनासे बिजेपुर, मुकेश तिवारी आगरोद, सुमन शकुन सिंह आगरोद, ओमकार लाल मालवीय मेरखेड़ी, मुरलीधर सेम लसूडिया सोडा, कमलेश पाटीदार विजयगंज मंडी, लोकेश कुमावत रालामंडल, मुकेश जोशी आगरोद, यशवंत दयाल हवनखेड़ी, ललिता चौधरी मांगरोला, यशवंत पचलानिया लोहाना, मनोज कुमार मुकाती सनोड, दुर्गा जोशी भाटिया स्टैंड, जितेंद्र सिंह ठाकुर राजोदा, मुन्ना लाल मालवीय जामगोद, जीतमल मंडलोई मेंडकी धाकड़, मांगीलाल गुजराती बगाना, सुनीता कुकड़े नारजीपुर, मनोहर शर्मा नारियाखेड़ा, हुकुम मुकाती खोखरिया, शोभा सोनी टिगरिया सांचा, अंजना आदर्श भीमस, अशोक बागवान सिरोलिया, रमेश चंद्र जायसवाल बरोठा आदि का सम्मान किया गया।

भवदीय