कराओके क्लब देवास के द्वारा सुरीले गीतों की प्रस्तुति

श्री शिव छत्रपति गणेश मंडल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित गणेश उत्सव समारोह के प्रथम दिवस दिनांक 6 सितंबर को शाम 6:30 बजे कराओके क्लब देवास द्वारा सदाबहार सुरीले गीतों की प्रस्तुति शाम 7:00 बजे से मल्हार स्मृति दी जाएगी । इसमें कराओके क्लब के अजय सोलंकी सुनील मालवीय, अजय अर्थ और इंदौर से पधारी सुरीली गायिका सुश्री मनीषा भाटी एवं कराओके क्लब के कलाकार श्रीमती पूजा साहू और डॉक्टर शेफालीका कार्णिक अपने मधुर गीतों की प्रस्तुतियां देंगे । संगीत संयोजन योगेश पाठक एवम उनकी टीम का रहेगा श्री शिव छत्रपति गणेश मंडल के श्री संग्राम घारगे जी ने बताया कि 1915 से प्रारंभ गणेशोत्सव कार्यक्रमों में आज तक देश के कई दिग्गज, ख्यातनाम ,मूर्धन्य कलाकारों के कार्यक्रम इस मंच पर होते रहे है ।इसी कड़ी में देवास का संगीत के क्षेत्र में एक जाना माना नाम कराओके क्लब के द्वारा मधुर प्रस्तुतियां दी जाएंगी । सभी देवास वासियों और मधुर संगीत पसंद करने वाले समस्त सुधी श्रोता जनों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह है l