देवास की पहली महिला बॉडी बिल्डर टीना राठौर का कल श्री वर्ल्ड फिटनेस जिम पर सम्मान किया गया कार्यक्रम में देवास जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष खुमान सिंह बैस अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने बताया कि टीना राठौर ने मध्यप्रदेश और भारतवर्ष में देवास का नाम रोशन किया टीना देवास की पहली महिला बॉडी बिल्डर है जो सभी लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत है , कुछ दिन पूर्व ही टीना राठौर ने नागपुर में अयोजित मिस फिट इंडिया सीजन 2 में बेस्ट पावर लिफ्टर का अवार्ड जीत कर देवास शहर का नाम रोशन किया। साल श्रीफल से सम्मान करते हुए खालिक शेख चाचा ने बताया की हर बॉडी बिल्डर के पीछे कोच की अहम भूमिका होती है जो मंदीप सिंह पवार ने निभाई ,आभार मालिक शेख ने माना


