नगर परिषद उपाध्यक्ष आरती शिवहरे ने किया स्वास्थ्य विभाग का निरीक्षण सुनील योगी


बागली – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली पर प्रतिदिन 500 से लेकर 700 मरीज प्रतिदिन विभिन्न बीमारियों का इलाज कराने हेतु आते हैं । इनमें बागली नगर क्षेत्र की संख्या अधिक रहती है। बुधवार को बागली नगर परिषद उपाध्यक्ष आरती विपिन शिवहरे, पार्षद अरवा गुर्जर बोहरा मनीषा खेरवार एवं नगर की प्रबुद्ध महिलाएं बागली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची यहां पर भर्ती मरीजों के हालचाल पूछे और फल फ्रूट वितरित किए साथ ही सी बी एम ओ विष्णु लता उयके से शिष्टाचार बात करते हुए कुछ समस्याओं से अवगत कराया। श्रीमती शिवहरे ने बताया कि यहां पर उपस्थित एक्सरे मशीन हाई वोल्टेज समस्या के कारण विगत 2 माह से बंद है । इसे शीघ्र ही चालू किया जाए एवं शुद्ध पेयजल की मशीन भी खराब है इसलिए इसे भी सुधारा जाए वर्तमान समय में बारिश की वजह से परिसर में गाजर घास और अन्य घास उत्पन्न होने के चलते मच्छरों की तादाद बढ़ गई है इसलिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए नगर परिषद के कर्मचारी इसमें सहयोग करेंगे। मरीजों को वितरित भोजन में भी गुणवत्ता लाने की बात श्रीमती शिवहरे द्वारा की गई शिष्टाचार बैठक में आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने की चर्चा की श्रीमती शिवानी ने इस विषय पर बताया कि स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी भी हमारे नगर के हैं हम सब मिलकर बेहतर व्यवस्था बना सकते हैं एक्सरे मशीन टेक्निशियन नेमीचंद पाटीदार ने बताया कि हाई वोल्टेज समस्या के चलते बार-बार मशीन खराब हो रही है इसलिए स्टेबलाइजर की आवश्यकता है । स्टेबलाइजर की व्यवस्था होते ही मशीन शुरू कर दी जाएगी।