राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम बेठक में सीएच ओ को दिए गए जरूरी निर्देश सुनिल योगी


देवास/ बागली- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पूरे भारतवर्ष से टीबी(क्षय रोग) नामक बीमारी को पूरी तरह जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जमीनी स्तर से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक विगत कई वर्षों से सक्रिय है। आज बागली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यक्रम के जिला क्षय अधिकारी डॉ शिवेंद्र मिश्रा एवं तपेदिक एवं एड्स के संयुक्त कोऑर्डिनेटर सतीश शर्मा बागली आए । यहां पर सब डिवीजन से जुड़े 38 सी एच ओ स्वास्थ्य से जुड़े जिम्मेदारों की बैठक ली बैठक के दौरान जरूरी निर्देश देने के साथ-साथ कहा कि इस मामले में ग्रामीणों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी। कार्यक्रम से जुड़े स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि पूरे बागली क्षेत्र में प्रत्येक गांव में क्षय रोग का सुक्ष्म सर्वे किया जा रहा है । जहां कहीं भी इस बीमारी के लक्षण वाले रोगी मिल रहे हैं उनकी खखार जाचं तुरंत कर के निशुल्क उपचार किया जा रहा है। बागली, उदय नगर, हाटपिपलिया, स्वास्थ्य केंद्र में जांच की सुविधाएं हैं । इस बीमारी के रोगी पाए जाने पर शासन द्वारा निशुल्क इलाज के साथ-साथ उचित पोषण आहार के लिए ₹500 प्रति महीने 6 माह तक संबंधित के खाते में डाले जाते हैं। डॉ सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि विगत 5 वर्षों में हुए कार्य से स्वास्थ्य विभाग संतुष्ट है लगभग 45छोटे बड़े गांव पूरी तरह इस बीमारी से मुक्त हो चुके हैं। जिसकी सूची बनाकर पहुंचा दी है। इन स्थानों पर विगत 5 वर्षों से कोई भी छह रोग से ग्रसित रोगी नहीं मिला है। आम जनों से भी अनुरोध है कि इस बीमारी के विषय में लक्षण या कोई जानकारी मिलती है तो स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें साथ ही संबंधित रोगी की पहचान उजागर नहीं की जाती है इसलिए लक्षण मिलते ही इलाज शुरू कर वाले समय पर इलाज शुरू होने से यह बीमारी जड़ से जल्द खत्म हो जाती है। वैसे भी पूरे भारतवर्ष में क्षयरोगसे जुड़े मामले लगातार कम हो रहे हैं। बागली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीटिंग हॉल में सभी उप स्वास्थ्य केंद्र के सी एच ओ उपस्थित रहे। एक दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत सभी सी एच ओ को एस एम सी के बारे में बताया गया और टीपीटी की ट्रेनिंग भी दी गई। कार्यक्रम से जुड़े जिला अधिकारी शिवेंद्र मिश्रा ने आगे बताया कि हमारी टीम पूरे जिले में सक्रिय है और हम आने वाले समय में शीघ्र ही देवास जिले को क्षय रोग मुक्त बना देंगे।