देवास । देवास गौरव और स्थापना उत्सव के साथ नवरात्र की भव्य तैयारियों मे व्यस्त विधायक गायत्रीराजे पवार, उनके पुत्र प्रतिनिधि महाराज विक्रमसिंह पवार,जिला-पुलिस और नगरनिगम प्रशासन,परिषद जनसहयोग से आयोजन की सफलता का कीर्तिमान बनाना चाहते हैं लेकिन जुआ-अड्डा संचालक अवैध कमाई मे मास्त और व्यस्त हैं
देवास पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीतसिंहचावला के मार्गदर्शन में अवैध जुआ सट्टा कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे
अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक किरण शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली प्रभारी महेन्द्रसिंह परमार के निर्देशन में कार्रवाई करते हुये स्टेशन रोड ,नई आबादी युनिवर्स बैंक के पास रघुवंशी के जुआघर से जुआ खेलते हुये 13 जुआरियों की गिरफ्तारी सहित कुल 95220 रुपये और ताश पत्ते जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियो के नाम 1. संजय पिता रमेश परमार 2 इमतियाज पिता मुस्तकीम अंसारी 3. हरीश पिता पन्नालाल पहाडिया 4. आमीन पिता अनवर कुरैशी 5, मनोज पिता महेश बारोड 6. सावन
पिता अशोक नरवरिया 7 इब्राहिम पिता अब्दुल सतार कुरैशी 8 इमरान पिता सतार शेख 9 आदिल
पिता साबिर खाँ, 10. शौकत पिता रियासत अली 11. वाजिद शेख ,12 नीरज पिता
नरेन्द्र पटेल 13. वसीम उर्फ डेवीड पिता अब्दुल शेख
इस प्रशंसनीय कार्रवाई मै महेन्द्रसिंह परमार थाना प्रभारी कोतवाली ,उनि राहुल पाटीदार, उनि पवन यादव, सउनि संजय तंवर, सउनि ईश्वर मण्डलोई, प्रआर. 334 मनोज, प्रआर. 281 रवि गरोडा प्रआर. 294 बलसिंह तोमर, प्रआर. 803 मनोज मौर्य, प्रआर 206 गजानंद प्रआर. 38 प्रकाशचन्द्र आर. 426 मनीष आर. 242 मातादीन . आर. 216 पिन्दु, आर. 670 श्यामबिहारी, आर.349 नवीन आर. 219 बलवान, आर.407 कालूसिंह आर.358 रंजीत का सराहनीय योगदान रहा ।
पुलिस के मुताबिक यहां विधायक गायत्रीराजे पवार,विक्रमसिंह पवार सहित अनेक भाजपा नेताओं ,पार्षदों का फोटो वाला होर्डिंग लगाकर जुआ चलाया जा रहा था ।सूत्रो की माने तो किसी भाजपा नेता की शिकायत पर ही यह कार्रवाई की गई । चर्चा है कि इस सुरक्षित जुआघर पर कार्रवाई पुलिस के लिए समस्या भी बन सकती है । जुआ-अड्डा वर्षों से संचालित होकर अचानक पुलिस कार्रवाई पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है । पावरफुल परिवार से जुड़े जुआ-अड्डा पर पुलिस के पावरफुल प्रहार की गूंज शहर मे सुनाई दे रही है । जनता को विश्वास है कि नवरात्रि मे कुछ देवी प्रतिमा पांडालों के आसपास जीआ संचालन पर भी पुलिस का अंकुश रहेगा ।

