नवरात्रि को लेकर पुलिस अधीक्षक ने ली मीटिंग दिए दिशा निर्देश

आगामी नवरात्रि की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल सिंह द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में संपूर्ण जिले के पुलिस अधिकारियों को बुलाकर उन्हें निर्देशित किया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक अधिकारी से उसके ड्यूटी पॉइंट के बारे में चर्चा की गई और उन्हें निर्देश दिए गए कोरोना काल के बाद की प्रथम नवरात्रि होने के कारण यह संभावना है कि पिछले वर्षो की तुलना में इस वर्ष भीड़ अधिक आएगी इसी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा दर्शनार्थियों को सरल एवं सुगम दर्शन हो इसके मद्देनजर नवरात्रि पर ड्यूटी करने वाले प्रत्येक अधिकारी से उसके ड्यूटी स्थल के बारे में चर्चा की गई और उन्हें निर्देश दिए गए