माँ चामुण्डा सेवा समिति पांडाल पर संत एवं मातृशक्ति दे रही सेवाएं


देवास। सर्वोच्च शक्ति माँ चामुण्डा के दरबार में लाखों श्रद्धालुओंं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु माँ की एक झलक पाने के लिये लालायित हो रहे हैं तथा माँ के दर्र्शन कर अपने आपको सौभाग्यशाली मान रहे हैं। माँ चामुण्डा सेवा समिति भी आने वाले माँ के भक्तों की सेवा में 24 घंटे निरंतर लगे हुए है। माँ चामुण्डा सेवा समिति के पांडाल पर प्रतिदिन अनेक प्रकार के व्यंजनों का वितरण हो रहा है। मातृ शक्ति, संत महात्मा एवं समाज सेवी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी पांडाल पर अपनी सेवाएं देकर अपने आपको धन्य कर रहे हैं। महिला मंडल प्रमुख दुर्गा व्यास, मंजु जलोदिया ने बताया कि बहनें भी बढ़चढ़कर सेवा कर रही हैं। समिति की प्रेमलता चौहान, संगीता जोशी, हीरामणी शर्मा, शारदा नाईक, कला तंवर, कला अग्रवाल, सुधा सोलंकी, रंजना द्विवेदी, पुष्पा पवार, राजरानी, प्रिया राठौर, रश्मि पांडेकर, हीरा बाई सिसोदिया, शांताबाई कुरावे ने पांडाल पर प्रसादी का वितरण किया।