9 अक्टूबर रविवार को आयोजित आयुष्मान कार्ड हेतु आयोजित शिविर का समय रात्रि 10:00 बजे तक किया गया l

9 अक्टूबर रविवार को आयोजित आयुष्मान कार्ड हेतु आयोजित शिविर का समय रात्रि 10:00 बजे तक किया गया lदेवास l नगर निगम सीमा क्षेत्र के 45 वार्ड में आयुष्मान कार्ड के लिए आयोजित शिविर में शहर वासियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है जिसमें पात्र हितग्राहियों के दस्तावेज प्राप्त कर कंप्यूटर के माध्यम से कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है शासन निर्देशानुसार आयुष्मान कार्ड का लाभ पात्र हितग्राहियोंको मिले इस हेतु वार्डों में सुबह 7:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक शिविर आयोजित थाl निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला एवं उपायुक्त तनुजा मालवीय ने संयुक्त रूप से बताया वार्ड में सरवर की भी समस्या आ रही है जिससे कार्य धीमी गति से हो रहा है इस कारण आयुष्मान कार्ड की कार्यवाही रात्रि 10:00 बजे तक की जावेगी वार्ड के सभी पात्र नागरिक रात्रि 10:00 बजे तक शिविर में जाकर नगर निगम की पूरी टीम के माध्यम से कार्ड बनवाए जाने हेतु दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं l निगमायुक्त श्री चौहान के निर्देशन मेंउपायुक्त श्री शुक्ला ने बताया की रात्रि 10:00 बजे तक शिविर में आयुष्मान कार्ड की कार्रवाई चालू रहेगी जिसकी मानिटरिंग वह स्वयं करेंगे उपायुक्त श्रीमती मालवीय ने बताया नगर निगम की पूरी टीम शिविर में लगी हुई है उनको भोजन एवं शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था शिविर में ही की गई है