स्वच्छता अभियान अंतर्गत क्षिप्रा घाट की सफाई।


देवास। नेहरू युवा केंद्र द्वारा गांधी जयंती से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तक वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक मुक्त के लिए अभियान। चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में बूढ़ी बरलाई ग्राम में स्थित क्षिप्रा नदी के घाट पर ग्राम पंचायत बूढ़ी बरलाई , पंचतत्व फाउंडेशन और क्षिप्रा नदी बचाओ समिति द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया।
नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक श्री अरविंद श्रीधर और पंचतत्व फाउंडेशन की डायरेक्टर सुश्री शिप्रा पाठक के मार्गदर्शन में लेखापाल अनिल जैन, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश मंगरोला, राजेश बराना प्रजापति, सलीम शेख, बबीता बैरागी, सुधीर जोशी, शील कुमार पाठक, रामनारायण हरियाल, कल्लू सिसोदिया और पंचायत के सक्रिय सदस्यों द्वारा घाट पर श्रमदान किया गया जिसमें 2 टन कचरा निकाल कर घाट को बिल्कुल स्वच्छ रूप दिया गया।
सरपंच प्रतिनिधि ने स्वयं उपस्थित रहकर पूरे अभियान में नदी घाट को स्वच्छ बनाया। बारीक कचरे को निकालने के लिए छलनी का भी प्रयोग किया जो कि बहुत ही प्रभावशील रहा।
स्वच्छता अभियान में सम्मिलित समस्त प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र की तरफ से प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए और सभी को स्वच्छता और नशामुक्ति को शपथ भी दिलवाई गई।