देवास 21 अक्टूबर 2022/ कृषि विज्ञान केन्द्र देवास द्वारा स्वच्छता अभियान 2.0 कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु कई तरह की गतिविधियां की गई। इस दौरान गांव में जाकर कृषकों एवं उनके परिवार को सफाई के प्रति सजग किया गया व स्वच्छता कार्यक्रम चलाये गये। सरकारी स्कूलों के माध्यम से निकटवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता रैली निकाली गई तथा साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने हेतु बच्चों को बताया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्वयं के घर एवं उसके आस-पास सफाई पर ध्यान देने हेतु जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. ए.के. बड़ाया ने कृषकों एवं कृषक महिलाओं को स्वच्छता हेतु बताया कि यह भारत सरकार द्वारा की गई अनोखी पहल है जिसके अंतर्गत भारत देश को एक साफ एवं स्वच्छ देश बनाने का निर्णय लिया गया है। केन्द्र की वैज्ञानिक डा. लक्ष्मी ने इस कार्यक्रम का संचालन किया एवं इस कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक डा. के.एस.भार्गव, डॉ. निशिथ गुप्ता, डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ मनीष कुमार, श्रीमती नीरजा पटेल, श्री विनेश मुजाल्दा, श्रीमती अंकिता पाण्डेय, डॉ. सविता कुमारी एवं श्री पवन कुमार का सहयोग रहा।

