एपिक टीवी मध्यप्रदेश सरोकार का पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने किया पोस्टर विमोचन के साथ शुभारंभ

देवास। एपिक टीवी के “मध्यप्रदेश सरोकार ” की प्रदेश में विधिवत शुरुवात शनिवार को इन्दौर में पूर्व लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन ने पोस्टर विमोचन के साथ की कार्यक्रम की शुरुवात में माननीय सुमित्रा ताई ने दीप प्रज्जलवित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।
एपिक मध्यप्रदेश सरोकार, स्टेट हेड मोहन वर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि ताई का स्वागत एपिक परिवार की और से इन्दौर ब्यूरो ममता सक्सेना, झाबुआ ब्यूरो अम्बरीष भावसार, सागर ब्यूरो राजेश शास्त्री,छिंदवाड़ा भोपाल ब्यूरो गीतांजलि गीत ने किया। पश्चात एपिक टीवी के पोस्टर का विमोचन ताई ने किया।
इस अवसर पर ताई ने एपिक परिवार को शुभ कामनाएँ देते हुए कहा आज सांस्कृतिक संकट के इस समय मे एपिक टीवी पर संस्कृति, पर्यावरण, खानपान, धर्म,पर्यटन जैसे विषयों पर महत्त्वपूर्ण जानकारी हमें मिलती है। ताई ने मध्यप्रदेश सरोकार की शुरूवात पर पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही चैनल के नेशनल हेड राजीव सक्सेना को भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बधाई दी। उल्लेखनीय है कि एपिक चैनल द्वारा मध्यप्रदेश सरोकार में भारतीय हेरिटेज, संस्कृति, सामाजिक सरोकार
के साथ पर्यटन, पर्यावरण औरखानपान सम्बन्धी अनूठी जानकारियों के साथ वैश्विक विषयों पर भी ज्ञानवर्धक एपिसोड प्रसारित किए जाते है। कार्यक्रम का संचालन सुमित्रा जोशी ने किया। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, राम मूंदड़ा, पत्रकार अपर्णा वैशम्पायन, सुरेंद्र बंसल इन्दौर ब्यूरो ममता सक्सेना, झाबुआ ब्यूरो अम्बरीष भावसार, 1सागर ब्यूरो राजेश शास्त्री, छिंदवाड़ा भोपाल ब्यूरो गीतांजलि गीत,राजेश के साथअनेक शुभेच्छु उपस्थित थे ।