नेवरी मे नहीं रुकता बरोठा मे बे-लगाम ग्रामीण क्षेत्रों मे बेखौ़फ सट्टा-जुआ संचालन? (मुख्यमंत्री के निर्देश लक्ष्मी कवच मे नहीं करते प्रवेश?) खुमान सिंह बैस

देवास । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रदेश मे अवैध कारोबारियों और माफियाओं पर अंकुश लगाने के लगातार निर्देशों के बावजूद अवैध कारोबार संचालित होते रहें तब जिम्मेदारों के कर्तव्यपालन की कार्रवाई को औपचारिक ही माना जा सकता है । पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों पर अंकुश और निरंतर कार्रवाई का प्रचार केवल प्रचार तक ही सीमित है । दावास के भैरुगढ़ ,होमगार्ड कार्यालय के सामने,इटावा,नौसराबाद ,खारीबावड़ी ,नयापुरा सहित अनेक क्षेत्रों मे सट्टा-जुआ संचालन जारी है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों मे सट्टा-जुआ संचालन सहित मादकपदार्थों का कारोबार कीर्तिमान बना रहा है । पुलिस
शहर में जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने में तो पूरी तरह कामयाब नहीं हुई , लेकिन अब देहात भी इसकी चपेट में हैं… छोटे से गांव नेवरी में बड़े स्तर पर चल रहा हैं जुआ और सट्टा… अशोक, यूनुस और अनिल नामक सट्टे बाज कर रहें ग्रामीण क्षेत्र की आबो हवा खराब… छोटे से गांव में तीन तीन सटोरिये कर रहें हैं गैरकानूनी कारोबार …भरपूर सहयोग करते हैं कानून के पहरेदार । नेवरी पुलिस की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल?
नेवरी के पास बरोठा मे भी बेखौ़फ सट्टा-जुआ संचालन पुलिस की कथित सांठगांठ से जारी बताया जा रहा है । बड़े जुआरी और सटोरियों का रुझान सुरक्षित बरोठा और नेवरी की तरफ देखा जा रहा है । बरोठा के महाजन और नेवरी के नूस भाय द्वारा सुरक्षा का आश्वासन भी दिया जा रहा है । सूत्रों पर विश्वास किया जाए तो आर्थिक और राजनीतिक डबल सुरक्षा कवच शक्तिशाली है जिसे भेदना वर्दी के लिए संभव नहीं है ।मुख्यमंत्री के आदेश और निर्देश औपचारिक रहेंगे तो अवैध कारोबारियों की सक्रियता पर कोई असर नहीं होने वाला ।