नवागत देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने किया पदभार ग्रहण

देवास 09 नवम्‍बर 2022/ नवागत कलेक्टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने आज पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व श्री ऋषव गुप्‍ता स्‍मार्ट सिटी इन्‍दौर में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे थे। 

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, नगर निगम आयुक्त श्री विशालसिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट सहित अन्‍य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।