*
वृत बागली के हनुमानगढ़, बरझाईं घाट पर संयुक्त कार्रवाई कर 11 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध
कलेक्टर महोदय देवास के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10.11.2022 को आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही की गई जिसमें हनुमानगढ़ और बरझाइ घाट में सर्चिंग कर अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही की गई । की गई कार्यवाही मे 11 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) (फ) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गये । कार्यवाही में 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 6200 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 3,18,000/ रुपए है।,
आज की कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री दिलीप कनासे, आबकारी उपनिरीक्षक विजय कुचेरिया, राजकुमारी मंडलोई, निधि शर्मा, डी.पी.सिंह, उमेश स्वर्णकार एवं आबकारी स्टॉफ मुख्य आरक्षक राजाराम, दीपक धुरीया, विष्णु प्रसाद कलोसिया, आरक्षक विकास गौतम,अशोक सेन, राजेश जोशी, आशीष गुप्ता, नितिन सोनी ,अरविंद जिनवाल,गोविंद ,नगर सेनिक् केदार , संजय,किशोर सम्मिलित थे, इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

