66 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियागिता का समापन एवं पुरूस्कार वितरण समारोह संपन्न

देवास। 09 नवंबर से खेली जा रही 66 वी राज्य स्तरीय शालेय सॉफ्टटेनिस सॉफ्टबॉल 14,17 एवं 19 वर्ष से कम बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मान. श्री दुर्गेश अग्रवाल, महापौर प्रतिनिधि देवास
अध्यक्षता मान. श्री रवि जैन , सभापति नगर पालिका निगम देवास ने की।विशेष अतिथि जितेन्द्र मकवाना एम आई सी सदस्य,हरिओम सिंह झिरवार पर्यवेक्षक डी पी आई, हेमंत सुवीर खेल अधिकारी थे। प्रारंभ में अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत जिला हीरालाल खुशाल जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती संतोष परिहार विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते,हेमेन्द्र निगम, एस एन नामदेव मनीष जायसवाल अनिल श्रीवास्तव विजय वर्मा गौरव कदम राजीव श्रीवास्तव विपुल चौहान आदि ने किया। स्वागत भाषण जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल खुशाल ने दिया
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि” खेल से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास आता है”। कार्यक्रम अध्यक्ष ने अपने उदबोधन में कहा कि”प्रदेश भर से आये खिलाड़ियों का माँ चामुंडा की नगरी में स्वागत करता हूँ।प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त संभागो की टीमों को अतिथियों द्वारा आकर्षक ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।अतिथियों एवं ऑफिशियल्स को आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।कार्यक्रम का संचालन भरत वर्मा ने किया। आभार विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने माना ।
टीम इवेन्ट्स मुकाबलों के अंतिम परिणाम इस प्रकार हैरू.
साॅफ्ट टेनिस 14 वर्ष बालक वर्ग साॅफ्ट टेनिस 14 वर्ष बालिका वर्ग
तृतीय स्थान:- ग्वालियर संभाग तृतीय स्थान:- उज्जैन संभाग
द्वितीय स्थान:- इंदौर संभाग द्वितीय स्थान:- ग्वालियर संभाग
प्रथम स्थान:- उज्जैन संभाग प्रथम स्थान:- इंदौर संभाग

साॅफ्ट टेनिस 17 वर्ष बालक वर्ग साॅफ्ट टेनिस 17 वर्ष बालिका वर्ग
तृतीय स्थान:- भोपाल संभाग तृतीय स्थान:- ग्वालियर संभाग
द्वितीय स्थान:- इंदौर संभाग द्वितीय स्थान:- इंदौर संभाग
प्रथम स्थान:- उज्जैन संभाग प्रथम स्थान:- उज्जैन संभाग

साॅफ्ट टेनिस 19 वर्ष बालक वर्ग साॅफ्ट टेनिस 19 वर्ष बालिका वर्ग
तृतीय स्थान:- ग्वालियर संभाग तृतीय स्थान:- ग्वालियर संभाग
द्वितीय स्थान:- भोपाल संभाग द्वितीय स्थान:- इंदौर संभाग
प्रथम स्थान:- उज्जैन संभाग प्रथम स्थान:- भोपाल संभाग
साॅफ्टबाॅल 14 वर्ष बालक वर्ग साॅफ्टबाॅल 14 वर्ष बालिका वर्ग
तृतीय स्थान:- भोपाल संभाग तृतीय स्थान:- नर्मदापुरम संभाग
द्वितीय स्थान:- इंदौर संभाग द्वितीय स्थान:- इंदौर संभाग
प्रथम स्थान:- उज्जैन संभाग प्रथम स्थान:- उज्जैन संभाग

साॅफ्टबाॅल 17 वर्ष बालक वर्ग साॅफ्टबाॅल 17 वर्ष बालिका वर्ग
तृतीय स्थान:- भोपाल संभाग तृतीय स्थान:- नर्मदापुरम संभाग
द्वितीय स्थान:- ग्वालियर संभाग द्वितीय स्थान:- ग्वालियर संभाग
प्रथम स्थान:- उज्जैन संभाग प्रथम स्थान:- उज्जैन संभाग

साॅफ्टबाॅल 19 वर्ष बालक वर्ग साॅफ्टबाॅल 19 वर्ष बालिका वर्ग
तृतीय स्थान:- भोपाल संभाग तृतीय स्थान:- भोपाल संभाग
द्वितीय स्थान:- सागर संभाग द्वितीय स्थान:- इंदौर संभाग
प्रथम स्थान:- उज्जैन संभाग प्रथम स्थान:- उज्जैन संभाग