देवास। मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप मंदसौर में 20 नवम्बर को आयोजित होने जा रही है।
चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए देवास टीम के बॉडीबिल्डरो का सिलेक्शन ट्रायल गोमती नगर स्थित बॉडी टेम्पल जिम पर हुआ। जिसमें बॉडीबिल्डर/खिलाड़ी लाल सिंह, मनीष भाटी, आकाश मकवाना , आशीष देशवानी, आजम अब्बासी, युवराज बन्ना, निखिल ठाकुर व आशुतोष बेलिम का चयन हुआ।चयनित टीम 20 नवम्बर को सुबह 7 बजे मंदसौर के लिए रवाना होगी। टीम के कोच रेहान शेख व ऑफिशल में अकबर शेख अज्जू ,चंद्रपाल सिंह सोलंकी ,खुमान सिंह बैस ,वीरेंद्र ठाकुर रहेंगे।उक्त जानकारी देवास जिला बॉडी बिल्डिंग एसो. के अध्यक्ष खुमान सिंह बैस ने दी।

