.
.. नगर पालिक निगम, उज्जैन द्वारा इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन, मुंबई के मार्गदर्शन में , राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश के विशेष सहयोग से पूर्व महापोर स्वर्गीय प्रेमनारायण यादव की स्मृती में मेयर ट्रॉफी 33 वीं वेस्टर्न इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशीप का भव्य आयोजन कार्तिक मेला मंच पर 26 नवम्बर, शनिवार को सांय 6 बजे से किया जा रहा है… उक्त खेल आयोजन की जानकारी प्रदान करते हुए आयोजन समिति के चेयर मेन श्री सत्यनारायण चौहान एवम संयोजक इमरान खान, पूर्व मिस्टर एम पी बॉडी बिल्डिंग, ने बताया कि कार्तिक मेला का सर्वाधिक आकर्षण का केन्द्र मेयर ट्रॉफी में गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, विदर्भ, मध्य प्रदेश के 250 से भी अधिक शरीर साधक सह भागिता करेंगे.. राष्ट्रीय, अंतर राष्ट्रीय स्तर के शरीर साधक मांस पेशियों की खेल दावत प्रदान करेंगे… स्पर्धा में सर्व श्रेष्ठ शरीर साधक को 51 हजार केश प्राइज़ एवम मेयर ट्रॉफी से नवाज़ा जाएगा.. समाज सेवी स्वर्गीय जगदीश नारंग जी की स्मृती में बेस्ट पोजर ट्रॉफी, स्वर्गीय चुन्नी पहलवान की स्मृती में मस्कुलर मेन ट्रॉफी, स्वर्गीय गुरु मुख दास थानी स्मृती में बेस्ट इम्प्रु वड ट्रॉफी एवम नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा.. स्पर्धा के 10 वजन विभाग में 3 लाख 50 हजार केश प्राइज़ वितरित किया जाएगा..राष्ट्रीय स्पर्धा के प्रमुख चार खिताब की मेयर ट्रॉफी का नगर निगम महापोर श्री मुकेश टटवाल ने आयोजन समिति के साथ अनावरण किया.. इस अवसर पर सह सयोजक छोटेलाल मंडलोई, पुरुषोत्तम मालवीय, शिवेंद्र तिवारी गजेंद्र हिरवे, हेमंत गेहलोत्, अर्पित दुबे, कैलाश प्रजापति, विपक्ष नेता रवि रॉय, हाजरा बी प्रभारी अधिकारी सुनील जैन, प्रेम मिश्रा, लोकेंद्र , पंकज तिवारी उपस्थित थे.. आवास, भोजन, मंच, लाईट, साउंड आदि की व्यवस्था का दायित्व प्रदेश बॉडी बिल्डिंग संस्था के चेयर मेन प्रेम सिंह यादव,महासचिव अतिन तिवारी, पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंद्र सिंह कुशवाह, गजेंद्र मेहता, शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके को दिया गया है..

