पंवार बने बॉडी बिल्डिंग एसो. के चेयरमैन टीना राठौड़ का किया सम्मान

देवास।जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष खुमान सिंह बैस ने बताया कि जितेंद्र सिंह पंवार को देवास जिला बॉडी बिल्डिंग एसो.का चेयरमैन बनाया गया है। एडिक्शन जिम पर श्री पंवार का स्वागत किया गया। पवार ने कहा कि हम सब मिलकर एसो. को और गति प्रदान करेंगे व देवास के बॉडी बिल्डर को और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

बॉडी बिल्डिंग में अपना व देवास का नाम रोशन करने वाली एक मात्र महिला बॉडी बिल्डर टीना राठौड़ ने हाल ही में हुई बेंच प्रेस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। टीना का स्वागत व सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर एसो. के चंद्रपाल सिंह सोलंकी , मंदीप सिंह पंवार रेहान शेख , राहुल गोलियां , सम्राट सोनी, जीशान शेख, अमित दरबार , रोहित सोनी, अजय पांचाल,रोहन व समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।