देवास।देवास शहर के बीच अवैध कारोबारियों द्वारा स्पोर्टस् क्लब के नाम पर जुआघर चलाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित करने के बावजूद संचालक प्रचारित कर रहे थे कि जुआ लायसेंस पर संचालित किया जा रहा है । सबसे पहले शाकिर अली दीप द्वारा प्रकाशित समाचार सहित चन्द्रकांत भोसले और शाकिर शेख द्वारा भी इसे प्रकाशित करने पर जुआघर के एक पार्टनर ने बताया कि हमारा कारोबार वैध है और प्रशासन-पुलिस की जानकारी मे है ।जब सवाल किया कि आपने विधायक प्रतिनिधि महाराज विक्रमसिंह पवार को गुमराह कर जिम का शुभारंभ करवाया और प्रचार कैसिनों जुआघर का कर रहो हो तब पार्टनर जानी भाई का कहना था कि महाराज को सभी कक्षो का अवलोकन कराया था । अभी तो हम कलेक्टर साहब को भी बुलाने वाले हैं एक प्रतियोगिता मे ।
अवैध कारोबारियों की सफेद झूठ और लोकप्रिय जनसेवक को बदनाम करने की साजिश का पर्दाफाश कोतवाली पुलिस ने कर दिया ।पत्रकार खुमानसिंह बैस द्वारा एक सोशल मीडिया समूह के माध्यम से इस जुआघर की जानकारी पुलिस को लगी और छापा डाला गया ।पुलिस ने एक स्पोर्ट्स क्लब की आड़ में संचालित हो रहे जुए के अड्डे पर दबिश देते हुए वहा से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों का जुलूस निकालते हुए थने ले गई । पुलिस ने नगद राशि, ताश पत्ती व अन्य जुआं सामग्री को जब्त किया है।
दरअसल शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र तीन बत्ती चौराहा कवि कालिदास मार्ग पर मदनी होटल के पास शिव पार्वती एन एक्स कांप्लेक्स में रेमंड स्पोर्ट्स क्लब है। जिसके संचालक का नाम श्याम लाला बताया जा रहा है। वहा पर स्पोर्ट्स क्लब की आड़ में जुआ सट्टा चलने की चर्चाएं शहर भर में चौराहे चौराहे पर हो रही थी। चर्चाओं की सूचना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मिली। जिसके बाद पुलिस ने वहा दबिश देकर लगभग 10 हजार से ज्यादा रुपए नगदी, ताश पत्ती व हार जीत का दांव लगाते हुए 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। दबिश के दौरान क्लब के संचालक ने पुलिस को सोपर्ट्स क्लब चलाने का लाइसेंस प्रस्तुत किया था लेकिन वहा पर जुए सट्टे जैसी गतिविधि भी संचलित हो रही थी जिस पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।पुलिस की इस कार्रवाई ने अवैध कारोबारियों सहित उनके दलालों और सहयोगियों को भी बेनकाब कर दिया है ।

