
खुमानसिंह बैस/रोशनी शेख
देवास । उनके शब्दों मे सरस,वासंती मुस्कान है…लेखन को मैया शारदा का वरदान है… कंचन आपका स्वाभिमान है… दिव्य चेतना के प्रति समर्पण आपकी शक्ति और ज्ञान है… सभी के प्रति प्रेम और सहयोग आपकी पहचान है …प्रदेश की श्रेष्ठ पत्रकारिता मे आपका आदर और सम्मान है ।
बेटी कंचन, चांदनी, ईश्वर .
काq उपहार बेटी की मुस्कान से खिलते पुष्पn हजार…. हिन्दी रूप वसंत का हिन्दी है सावन हिन्दी तुलसी की तरह अपने मन आंगन…
माँ चामुण्डा की नगरी की हिन्दी पत्रकारिता, साहित्य ,रंग और रंगोली कला में प्रवीण, पर्यावरण सेवी शाकिर अली दीप ने अपनी श्रेष्ठता पत्रकारिता ,साहित्य,रंग कला और मार्शल आर्ट से लेकर पर्यावरण सेवा ,सुरक्षा मे निरंतर प्रमाणित की है। अनेक पत्रकार संगठनों केशीर्ष पदों पर रहे शाकिर अली दीप वर्तमान में आर्यव्रत श्रमजीवी पत्रकार संघ के उज्जैन संभागीय अध्यक्ष और ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी हैं ।
सांप्रदायिक एकता सद्भावना और राष्ट्र प्रेम को अपनी लेखनी में सुंदरता में तराशना आपकी प्रवृत्ति है।गौवंशों , परिन्दों और पर्यावरण से प्रेम रखने वाले ,जल और विद्युत बचत की प्रेरणा देने वाले शाकिर अली दीप ने देवान के स्थानीय केबल नेटवर्क एन.टी. चैनल, सिटी केबल के अनेक कार्यक्रमों का यादगार सम्पादन किया है। नारी श्रेष्ठा और कला को अपने शब्दों में प्रभावी रूप से ढालने वाले ,हर विषय पर कलम की श्रेष्ठता प्रमाणित करने वाले शाकिर अली दीप सात्विक शाकाहारी है और किसी भी नशे से दूर रहकर मार्शल आर्ट के जानकार भी हैं। हस्ताक्षर लेखन देखकर प्रकृति बताने वाले, चुनावी प्रत्याशियों की विजय की पूर्व घोषणा अपनी लेखनी से करने वाले शाकिर अली दीप चित्रकार, रंगोलीकार, कवि और शायर भी है। अपनी जादुई लेखनी से बचपन, बिटिया, नारी प्रकृति, पर्यावरण और श्रद्धा को सुन्दरता से तराशने वाले दीप गौवंशों ,वृक्षों की सेवा और सुरक्षा का भी आदर्श हैं। नशे और गोमांस के व्यपारियों ,माफियाओं सहित अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार के विरूद्ध भी शाकिर अली दीप ने निर्भीक कलम चलाई है। देवी सरस्वती के पुत्र के रूप में देवास में सबसे अधिक चर्चित ,प्रमाणित और लोकप्रिय पत्रकार साहित्यकार है शाकिर अली दीप | हिन्दी नववर्ष, हिन्दी और भारतीय संस्कृति में श्रद्धा रखने वाले शाकिर अली दीप, राष्ट्र प्रेम के शब्दों की खेती करते हैं,समाज में एकता,सद्भावनाओं के रंग भरते हैंं और युवाओं को सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
शाकिर अली दीप ने देवास की चामुण्डा टेकरी पर सबसे अधिक,प्रमाणिक, सुन्दर और प्रभावी लेखन किया है। देवास और आसपास के सभी शिवालयों का प्रसारण और प्रकाशन भी आपने श्रद्धा से किया है। शाकिर अली दीप की दूरदर्शिता, आध्यात्मिकता ,अनुभव और शब्द ज्ञान के सभी कायल हो जाते हैं। सरल सहयोगी व्यवहार और शब्दो के चमत्कार के प्रतीक शाकिर अली दीप द्वारा अनेक पत्रकारों एवं साहित्यकारों को श्रेष्ठ हिन्दी पत्रकारिता एवं साहित्य सम्मान भी अपनी समिति और संगठनों के माध्यम से प्रदान किये गये है।इन्दौर ,उज्जैन सहित प्रदेश के अनेक पत्र-पत्रिकाओं मे सेवा देने वाले शाकिर अली जी की लेखनी से अनेक समाचार-पत्रों को लोकप्रियता और चर्चा मिली है ।दैनिक अपनीदुनिया पच्चीस वर्षों से शाकिर अली दीप की पहचान है । सच को सच,सुन्दर को सुन्दर लिखना आपकी प्रवृत्ति है । अवैध कारोबारियों और माफियाओं को आपको आपकी लेखनी से बहुत तकलीफ है लेकिन आमआदमी और ईमानदार जनप्रतिनिधियों सहित कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों ,पत्रकार साथियों और मित्रों का सहयोग आपके साथ है ।
अनेक राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित, प्रदेश की पत्रकारिता में प्रेरणा और चेतना के दीप, शाकिर अली दीप की योग्यता श्रेष्ठता ,सकारात्मकता और विशेषता को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है फिर भी उन्हें देवास की पत्रकारिता साहित्य और कला का गौरव कहा जा सकता है।

