देवास – भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध मप्र संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के 52 जिलो में दो सूत्रीय मांग समस्त NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमितीकरण व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों को MLHP कैडर के अंतर्गत नियमितीकरण एवं निष्काषित साथियों की बहाली के निराकरण हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को पांचवे दिन भी जारी रही। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीयों ने अपनी दो सूत्रीय मांगो को लेकर मानव श्रृंखला के रूप में कलेक्टर कार्यालय से जिला चिकित्सालय चौराहे तक प्रदर्शन किया जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संविदा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं सामूदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों के हड़ताल में होने से कई वार्ड एवं ग्रामीण क्षैत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही है। आम निर्धन जनता जो अपने इलाज के लिए शासकीय अस्पतालों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भर है। सीएचओए नर्सिग ऑफिसर, पोषण प्रशिक्षक, टीबी यूनिट, डेटा एन्ट्री ऑपरेटर, लेब टेक्निशियन, बीपीएम, बीसीएम, बीएएम, फार्मासिस्ट, एवं आयुष मेडिकल ऑफिसर के कारण कई स्वास्थ्य सेवाएॅ प्रभावित रही हैं। हड़ताल के कारण आम जनता को असुविधा हो रही हैए स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। इस अवसर पर भामसं के संभागीय प्रमुख अजय उपाध्यय जिलाध्यक्ष पवन प्रजापति, जिलामंत्री कमल चौहान, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गुर्जर, एवं सीएचओ संगठन के जिलाअध्यक्ष हिमान्शी सिंह, सहित जिले के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

