साप्ताहिक चलता चक्र की विशेष जिला कलेक्टर से भैट
*////////
मैंने समूचे क्षेत्र का भोगोलिक स्थिति के साथ गंभीरता के साथ अध्ययन करने के बाद अब जमीनी स्तर पर कार्यवाही शुरू की जाएगी जो भी अधिकारी कर्मचारी अनुशासनहीनता करेगा उसके विरुद्ध शक्ति के साथ कार्यवाही करते हुए शासन की सभी नीति और रितिका सही रूप से पालन कराने के लिए मैं वचनबद्ध हूं। यह बात जिला कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता ने अपने व्यस्त समय से समय देकर साप्ताहिक चलता चक्र के प्रधान संपादक पंडित प्रमोद मेहता राकेश इनानिया एवं राकेश अजमेरा के साथ हुई मुलाकात में व्यक्त किए।
जिला कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता ने विभिन्न क्षेत्रों में उठाए गए मुद्दों पर पत्रकारों को पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के अधीनस्थ अधिकारी अपना कार्य ईमानदारी के साथ करें किसी भी भेदभाव के साथ कार्य नहीं होना चाहिए सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिन के लिए योजना बनाई गई है उन तक पहुंचना अनिवार्य है यह सुनिश्चित करें अगर अनुशासनहीनता करते हैं और मेरे संज्ञान में आता है तो मैं तत्काल उनके विरुद्ध चाहे कितने ही शक्तिशाली क्यों ना हो कार्यवाही करने में नही हिचकिचाउंगा जाऊंगा। मेरे भ्रमण काल के दौरान जहां जहां मिली अवस्थाएं देखी है मौके पर ही संबंधित के खिलाफ शक्ति के कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। मेरे द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सही मायने में हो रहा है या नहीं इस पर भी मेरी नजर बराबर बनी हुई है और मैं स्वयं जिले के प्रत्येक क्षेत्र की जानकारी को अपने सूत्रों के माध्यम से लेकर कार्रवाई करने में देर नहीं करता हूं। हमारा मूल उद्देश्य जिले का विकास हो जिले में अवस्थित व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाने का काम किया जाए सभी कार्यालय में कर्मचारी अधिकारी समय पर उपस्थित रहकर समय सीमा में काम करें यह बात के निर्देश मेरे द्वारा जारी किए गए हैं। पत्रकारों द्वारा जो मुद्दे आज मेरे समझ आये है उस पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया जाएगा परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं सप्ताह में कम से कम एक बार जिले का भ्रमण करें और जो नियम के विरुद्ध वाहन चल रहे हैं उनके खिलाफ शक्ति के साथ कार्यवाही करें जब जिला कलेक्टर का ध्यान डंपर बनाकर चल रहे ट्रैक्टरों के और आकर्षित किया उन्होंने कहा मैंने भी भृमण के समय इस तरह के वाहन देखे हैं और तत्काल परिवहन अधिकारी को कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं ओवरलोड चल रहे डंपर और रेत
खदानों पर हो रही अनियमितताओं को मैं गंभीरतापूर्वक जांच में लेकर संज्ञान में आने के बाद सख्त कार्यवाही करूगां। वन क्षेत्र के मामले में जिला वन अधिकारी का स्थानांतरण हो गया है उनके स्थान पर जो अधिकारी आएंगे उनके सात प्रथक से एक बैठक लेकर वन क्षेत्र में हुए नुकसान की जांच के निर्देश दिए जाएंगे और मैं स्वयं भी वन क्षेत्र में जाकर वनों के विनाश की स्थिति का अध्ययन करने के बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा। शासन के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिले में लाभ प्राप्त हो रहा है या नहीं इस बात को लेकर भी समय-समय पर मैं यहां पर बैठक में संबंधित अधिकारियों से जवाब सवाल करता हूं और मुझे लगता है कि कहीं ना कहीं दोष है तत्काल संबंधित अधिकारी को पहली बार सुधारने का मौका देता हूं इसके बाद भी अगर नहीं मांगता है वह तत्काल उसके खिलाफ कार्यवाही की जाती है पत्रकारों द्वारा भ्रमण के दौरान जिले की जो आज स्थिति बनी है हर अधिकारी और कर्मचारी समय पर अपने-अपने कार्यालयों में होने लगे हैं आपका भय बना रहता है जिससे क्षेत्र में बहुत कुछ सुधार हुआ है और इसको यथावत बनाने के लिए क्षेत्र के सभी पत्रकार आपसे अनुरोध करते हैं सतत भ्रमण करते रहें और प्रशासनिक कार्यों में कसावट आएगी सही मायने में आम लोगों के काम समय पर होंगे जो अधिकारी अपने कार्यालय से हुकूमत चलाते हैं उनको क्षेत्र में सतत भ्रमण कर सभी क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएं जिस पर श्री गुप्त ने कहा कि हमारे जिले में प्रत्येक अधिकारी को शतत भृमण करने के निर्देश एवं उन्होंने क्या कार्यवाही किए प्रतिदिन रिपोर्ट तलब करता हूं। विभिन्न माध्यमों से आप लोगों के माध्यम से जो भी जानकारी मेरे समझ आती है मैं उस पर ध्यान देकर जांच के निर्देश देता रहा हूं। जिला कलेक्टर से खातेगांव जनपद पंचायत के महिला अधिकारी के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर कहा कि कोई भी अपराधी हो कानून सबके लिए बराबर है चाहे कितना ही राजनीतिक दबाव है हम अपनी इमानदारी के साथ उस पर कार्यवाही करने के लिए वचनबद्ध है निश्चित रूप से इस मामले में दोषी राजनेता के खिलाफ कार्यवाही होना सुनिश्चित है अभी तक क्या कार्रवाई हुई है इस पर मैं रिपोर्ट तलब कर आने के बाद लगता है कि कई भेदभाव हुआ है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दूंगा। पत्रकारों के समक्ष जिला कलेक्टर के पास कांटा फोड़ के एक क्षेत्र के मुक्तिधाम को लेकर उस पर रसूखदार व्यक्ति का कब्जा होने की बात पर तत्काल संबंधित अधिकारी को जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए वहीं कई लोग अपनी अपनी शिकायत लेकर जिला कलेक्टर के पास पहुंचे थे सभी से सहानुभूति पूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए इसी बीच एक आवेदक ने किसी मामले में झूठी शिकायत करने का प्रयास किया जिला कलेक्टर ने शिकायतकर्ता से जब शिकायत को लेकर बात की शिकायत आपसी मतभेद के कारण करने पर शिकायतकर्ता को सख्त हिदायत देते हुए कागज लौटा दिए गए। जिस अंदाज में जिला कलेक्टर ने आए लोगों से मुलाकात कर उनकी सम🙏स्या को गंभीरता पूर्वक सुना गया और उसका तत्काल वहीं पर निराकरण करने का जो अंदाज था वह तारीफ काबिल था।
जिला कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता ने इस प्रतिनिधि को बताया कि अब जब भी जिले में मेरा भ्रमण होगा मैं तहसील स्तर पर पत्रकारों के साथ बैठकर क्षेत्र के संबंध में जानकारी लेने के बाद मुझे लगता है कि इसमें कार्यवाही होनी चाहिए मैं तत्काल निर्णय लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दूंगा। श्री मेहता के अनुरोध पर जिला कलेक्टर ने वंचित के भ्रमण को स्वीकार करते हुए ताकि मैं आपके साथ वन भ्रमण पर वन विनास की स्थिति का आकलन करूंगा।


