#विकास_यात्र_MP के दौरान देवास में उत्साह का माहौल, नागरिक गण एवं महिलाएं उत्साह से कर रही हैं सहभागिता:-श्रीमती गायत्री राजे पवार
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में निकाली जा रही #MPVikasYatra के संबंध में समीक्षा बैठक लेकर जानकारी ली।
देवास के कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास यात्रा के दौरान देवास जिले द्वारा किए जा रहे नवाचार के लिए प्रशंसा करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि देवास जिले द्वारा
अनुकरणीय पहल करते हुए सेम (कुपोषित) बच्चों को प्रोटिनेक्स पाउडर दिया जा रहा है। विकास यात्राओं में जिले नागरिक छात्रावासों में लाईब्रेरी के लिए किताबे और आंगनवाडी केन्द्रों के लिए खिलौने दे रहे है। विकास यात्रा में प्रचार रथ के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने बताया कि देवास विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही विकास यात्रा में नागरिकों में बड़ा उत्साह है। विकास यात्रा में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि देवास विधानसभा अंतर्गत कई विकास कार्य किए जा रहे हैं जिनका लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है ।
बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल ने बताया कि विकास यात्रा के दौरान सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में सड़क की मांगे स्थानीय नागरिकों द्वारा की गई है।उन्होंने मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है कि शीघ्र ही इन सड़कों की स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाएं जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

