देवास एमपी 41 राइडर ग्रुप द्वारा दी गई शाहिद सिपाहियो को श्रद्धांजलि

देवास एमपी41 राइडर ग्रुप द्वारा दी गई शाहिद सिपाहियो को श्रद्धांजलि…….

तीन साल पहले 14 फरवरी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को पूरे देश ने याद किया। जवानों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए पुलवामा हमले की तिसरी बरसी पर एमपी 41 राइडर्स ग्रुप द्वारा अमर शहीदों की याद में वाहन रैली निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्रुप लीडर सार्थक मजूमदार ने बताया कि बाईक रैली विकास नगर स्थित आईटीआई ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय तिराहे स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के यहां पहुंचकर समाप्त हुई। ग्रुप के सदस्यों ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलवामा शहीदों के चित्र के समक्ष मोमबत्ती प्रज्जवलित कर दो मिनिट का मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संदीप कनोजिया, नमन मजूमदार, प्रशम जैन, कुणाल सिंह परमार , रेहान शेख, लोकेंद्र चौहान, प्रियांश , शादाब, अर्पित, अथर्व, कुशल सहित बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी