देवास। मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ भोपाल के बेनर तले पंजा कुश्ती संघ देवास इकाई के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को इंडियन कॉफी हाऊस में सम्पन्न हुई। बैठक में पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया। पत्रकारों के समक्ष संघ द्वारा वर्षभर किए जाने वाले कार्यो की रूपरेखा बताई साथ ही देवास जिले में प्रथम बार संघ के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। संघ संवरक्षक विक्रम सिंह पवार के मार्गदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष एड. सैयद साजिद अली एवं सचिव एड. अनवर पाशा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र ठाकुर (वीरू भैय्या), उपाध्यक्ष अजय पटेल, शाहिद शेख (रजा), गोल्ड मेडलिस्ट सचिव शाहबाज खान, सहसचिव इरशाद खान, आमी खान, कोषाध्यक्ष मो. इमरान शेख, लीगल सलाहकार एड. नईम खान, तकनीकी सलाहकार तोसीफ खान (सोनू), स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. इसरार अली, मीडिया प्रभारी मोहित सोनवाने, सोशल मीडिया प्रभारी अनिक सदर, सदस्य हाजी जहीन, रिजवान मंसूर, आजम कुरैशी, जलाल शेख, डॉ. अकरम खान, अरशद खान, इशान शेख, अनस रजा, सैयद अदनान अली को नियुक्त किया गया। सभी नवीन पदाधिकारियों का कार्यकारिणी सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही आगामी रूपरेखा तैयार की।

