- ऐतिहासिक फाग यात्रा में जमकर उड़ा रंग गुलाल, बड़ी संख्या में हुए लोग शामिल
- सामाजिक समरसता मंच के बैनर तले निकली राधा-कृष्ण फाग यात्रा में सभी दलों, वर्ग, समाजों के लोग हुए शामिल
- महिलाएं भी हुई फाग यात्रा में बड़ी संख्या में सम्मिलित
देवास। रंग पंचमी पर उत्साह के साथ राधाकृष्ण फाग यात्रा निकली। जिसमें बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। सामाजिक समरसता मंच के बैनर तले निकली भव्य राधाकृष्ण फाग यात्रा जवाहर चौक पर भगवान कृष्ण की महाआरती के साथ शुरू हुई। जानकारी देते हुए सामाजिक समरसता मंच के जिला संयोजक संजय शुक्ला ने बताया यात्रा में जमकर रंग गुलाल उड़ा। दो गुलाल की तोपों से और एक टैंकर से जमकर रंग गुलाल उड़ाया गया , ढोल धमाके और डीजे की धुन पर युवाओं की टोली नाचते गाते निकली। वहीं इस बार प्रमुख रूप से बड़ी संख्या में महिलाएं भी यात्रा में शामिल हुई और भगवान के भजनों पर नाचते गाते यात्रा में सम्मिलित हुई। यात्रा पूर्ण अनुशासन के साथ निकली। पूरा देवास रंग पंचमी के रंग में रंगा नजर आया। राधा कृष्ण फाग यात्रा में देवास की विधायक गायत्री राजे पवार , सांसद महेंद्र सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, राजेश यादव, मनीष सेन , कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, ओम जोशी, रेखा वर्मा के साथ ही अन्य गणमान्य अतिथि गण उपस्थित रहे । राधा कृष्ण फाग यात्रा जवाहर चौक से शुरू होकर नयापुरा , जनता बैंक , सुभाष चौक , नावेल्टी चौराहा से होते हुए सयाजी द्वार पर समापन हुआ। विभिन्न स्थानों पर टैंकरों से रंग उड़ा कर और रंग गुलाल उड़ाकर राधा कृष्ण फाग यात्रा का स्वागत भी किया गया। जगह जगह सामाजिक धार्मिक संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत भी किया गया। वहीं जमकर रंग गुलाल उड़ा और देवास की सड़कें रंगी हुई नजर आई। सामाजिक समरसता मंच ने इस बार एक और अनूठी पहल की थी कि राधा कृष्ण फाग यात्रा को नियत समय में 2:15 पर समापन भी करना है , उसी अनुसार यात्रा का समापन ठीक 2:15 पर हुआ। सामाजिक समरसता मंच के धर्मेंद्र जी मौर्य, जुझार सिंह राठौर, राजेश अग्रवाल, आरपी मिश्रा, सोनू पंजाबी, अशोक शर्मा, संदीप चौबे के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी सर्व समाज के प्रतिनिधि, सर्व दलों के राजनेता, जनप्रतिनिधि, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारि और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

