देवास जिले में परिवहन विभाग ने चैकिंग अभियान चलाकर की चलानी कार्यवाही

देवास आर टी ओ जया वसावा ने की कार्यवाही

   देवास 19 मार्च 2023/  जिले में परिवहन विभाग द्वारा  व्यावसायिक वाहनों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिला परिवहन अधिकार श्रीमती जया वसावा ने बताया कि उड़नदस्ता दल उज्जैन के साथ रसुलपुर बायपास मार्ग पर सघन जॉच अभियान चलाया गया । जिसमें बिना परमिट , बिना फिटनेस तथा बीमा पीयूसी एवं क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर कार्यवाही की गई । साथ ही 3 ऑटो रिक्शा बिना परमिट एवं फिटनेस के पाए जाने पर जप्त किया गया । जिनसे  न्यायालय द्वारा  38 हजार रुपये राशि का चालान जमा करवाया गया । नियम विरूद्ध मार्ग पर चलते पाए गए 12 वाहनों स 18 हजार  की चालानी कार्यवाही की गई । 
  जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा ने बताया  कि जिले भर में बकाया टैक्स तथा परमिट फिटनेस के बगैर चलने वाले वाहनों पर कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।