जिले में फरवरी माह में 32 प्रकरण दर्ज कर 30 लाख 52 हजार रुपये का जुर्माना वसूल / अधिरोपित किया
देवास 19 मार्च 2023/ खनिज अधिकारी देवास ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन / भंडारणकर्ताओं पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है। खनिज विभाग द्वारा माह फरवरी 2023 में खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन / भंडारणकर्ताओं पर कार्यवाही करते हुए कुल 32 प्रकरण दर्ज कर कुल 30 लाख 52 हजार रुपये का जुर्माना वसूल / अधिरोपित किया गया । विभाग द्वारा जिले में कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

