प्रदेश की शिवराज सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किये – खण्डेलवाल सरकार के तीन वर्ष पुरे होने पर भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई प्रेस वार्ता


देवास। प्रदेश की शिवराज सरकार के तीन वर्षों में विकास के कई आयाम स्थापित किये है जो हमको ग्रामीण से लेकर शहर तक देखने को मिल रहा है प्रदेश के विकास को बीते तीन वर्षों में पुनः गति मिली है। कुछ महिने के लिये कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आने से प्रदेश के विकास जरूर अवरुद्ध हुआ था। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना 23-60 साल की उम्र की महिलाओं के लिये शुरू की है जो महिलाओं के लिये आर्थिक संबल बनेगी इस योजना से बहनों के खाते में 1000 प्रतिमाह डाले जाएगे।
उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने भाजपा कार्यालय देवास पर बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कई विकास कार्य किये है।
शिवराज सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। वर्तमान में 44 लाख 50 हजार से अधिक का लाडली लक्ष्मी परिवार बन गया है लाडली लक्ष्मी- 2 योजना प्रारंभ की गई है। किसान सम्मान निधि में केंद्र के 6 हजार रुपये अतिरिक्त अपनी ओर से 4 हजार रुपये प्रति किसान को प्रदान करने वाला म.प्र. पहला राज्य है।  
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सौलंकी, जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, जिला सह मिडिया प्रभारी कमल अहिरवार, सुनिल धाकड, युवा मोर्चा मिडिया प्रभारी सतीश चौहान उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मिडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी