देवास- पत्रकारिता जगत सहित शहरभर में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने वाले स्व. राजेश पवार की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार को किया गया। पत्रकार वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समस्त पत्रकार साथियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हुए स्व. पवार के चित्र पर पुष्प अपित किए। साथ ही पत्रकार स्व. पवार द्वारा किए गए कार्यो को याद कर वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. पवार की असमय मृत्यु से हर कोई गमगीन है। देवास प्रेस जगत ने अपने एक होनहार, कर्मठ, मेहनती पत्रकार साथी स्वर्गीय राजेश पवार को असमय खो दिया है। उन्हें आसानी से भुलाना किसी के लिए भी संभव नहीं है। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

