रेवन्यू प्रीमियर लीग 2023: राजस्व कोष के महानायक राजा टोडरमल ट्रॉफी का दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न

  • सोनकच्छ टीम विजेता एवं बागली टीम उपविजेता रही
    देवास। रेवेन्यू क्रिकेट क्लब जिला देवास के तत्वावधान मे रेवन्यू प्रीमियर लीग 2023 राजस्व कोष के महानायक राजा टोडरमल ट्रॉफी का दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर चौराहा में आयोजित किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर ऋषव गुप्ता के प्रतिनिधि देवास नायब तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। उक्त टूर्नामेंट में देवास जिले के राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी, पटवारी, लिपिक स्टाफ, जिला और तहसील के समस्त कर्मचारियों की कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। तहसील टोंकखुर्द, सोनकच्छ, हाटपिपलिया, बागली, सतवास, कन्नौद, देवास की कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हुए अपनी टीमों को शामिल किया। प्रत्येक मैच 10 ओवर का खेला गया। टूर्नामेंट में 11000/- रूपए का प्रथम पुरस्कार धर्मेंद्र चौबे पटवारी जिलाध्यक्ष पटवारी संघ द्वारा दिया गया एवं 5100 रूपए का द्वितीय पुरस्कार तोषिफ मोदी देवली वाले के द्वारा दिया गया। सभी मैचों में मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी और फाइनल मैच मे मैन ऑफ द टूर्नामेंट ट्राफी, विजेता और उपविजेता की ट्रॉफी एक्टिव संस्था द्वारा प्रदान की गई। टूर्नामेंट में कुल 7 मैच हुए। फाइनल मैच सोनकच्छ व बागली के बीच हुआ, जिसमें सोनकच्छ टीम विजेता व बागली टीम विजेता रही। विजेता टीम को 11 हजार व ट्राफी एवं उपविजेता टीम को 5100 रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट सोनकच्छ कप्तान आशीष सेन को ट्राफी देकर सम्मानित किया। समापन अवसर पर खिलाड़ी एवं टीम को मुख्य अतिथि संस्था एक्ट-ईव अध्यक्ष मोहन वर्मा, उपाध्यक्ष किशोर असनानी, किशोर कनासे, मुकेश तिवारी, पटवारी संघ जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौबे, तोषिफ मोदी, वरिष्ठ पटवारी किशोर चावरे, राधेश्याम सोनेर, कार्यक्रम संयोजक किशोर जोशी, राहुल खरसोदिया आदि ने ने सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के कार्यक्रम संयोजक किशोर जोशी पटवारी, नायब नाजिर राहुल खरसोदिया, सोनकच्छ तहसील अध्यक्ष ब्रजकिशोर पटेल, बागली तहसील अध्यक्ष संजय पवार, महेन्द्र पटेल, मुकेश यादव, सूरज चौधरी, देव प्रसाद यादव, अजय दायमा पटवारी, विजय पटेल, आशीष सेम, राजीव सिंह भदौरिया सहित जिले के समस्त पटवारी व लिपिक कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे