रश्मि मिश्रा बनी प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश संगठन मंत्री


देवास।
 पूर्व मुख्यमंत्री एंव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशनुसार महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल ने रश्मि मिश्रा को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। श्रीमती मिश्रा को म.प्र. महिला कांग्रेस में पूर्ण निष्ठा एंव उनके कार्यों को देखते हुए प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। श्रीमती मिश्रा के मनोनयन पर कांग्रेस पदाधिकारियों, इष्टमित्रो ने बधाई दी है।